23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल के चलते फैसला

Banks Open On Sunday : रविवार 27 सितंबर को देश के साथ साथ एमपी के भी सभी सरकारी बैंक खुलें रहेंगे। 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के कारण ये फैसला लिया गया है।
2 min read
Google source verification
Banks Open On Sunday

इस बार एमपी में रविवार को खुलेंगे बैंक (फोटो सोर्स: ANI)

Bhopal News : 28 से 30 सितंबर तक बुलाए गए देशव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए एक प्रेस रिलीज में बताया कि रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज जारी रहेगा। ये व्यवस्था देशभर के बैंकों के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी प्रभावी रहेगी।

बैंक यूनियन द्वारा 3 दिनों के लिए बुलाई गई हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए सूचना जारी की थी। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी थी कि वे हड़ताल की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें।

फोन पर आ रहे टैक्स्ट मैसेज

राजधानी भोपाल के एक होलसेल क्रॉकरी कारोबारी रमेश गुप्ता का कहना है कि, आज इस संबंध में आरबीआई की ओर से फोन पर मैसेज के माध्यम से सूचना दी गई है कि, रविवार को बैंक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि, इससे खासतौर पर व्यापारी वर्ग को राहत रहेगी। क्योंकि, बड़े ट्रांजेक्शन बैंकों के माध्यम से ही करने होते हैं, जो हड़ताल की अवधि में काफी प्रभावित होते।

उनका कहना है कि, बैंक कर्मचारियों के यूनियन- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक 3 दिनों दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल है। लेकिन ये हड़ताल 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टियों के ठीक बाद है। यानी, बैंकों का कामकाज 3 दिन नहीं बल्कि 5 दिन प्रभावित होता, जिसका बड़ा असर कारोबारियों के साथ-साथ आम ग्राहकों पर भी पड़ना तय था। ऐसे में, सरकार ने आम ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं।

एमपी में SBI-PNB ने ग्राहकों के लिए जारी की सूचना

बैंक यूनियन द्वारा 3 दिनों की हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने अपने मध्य प्रदेश में भी अपने ग्राहकों के लिए रविवार को बैंक खुले रहने की सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक से आए टैक्स्ट मैसेज में अपने ग्राहकों को सलाह दी गई है कि, वे हड़ताल की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटा लें।

वित्त मंत्रालय ने कही ये बात

इससे पहले वित्त मंत्रालय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जार करते हुए कहा कि, 'विभाग कहता है कि, बैंक ग्राहकों की भलाई और सुविधा सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और ये सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि, जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहें।'