भोपाल

कोरोना; प्रदेश के दस जिले खतरे से खाली नहीं

महामारी अनलॉक : 15 दिन में पकड़ी दोगुनी से तेज रफ्तार, रिकवरी रेट भी घटा

2 min read
Mar 16, 2021
coronavirus.jpg
Worldwide Corona Case Increased to 120 Million, These Are Most Top 10 Infected Countries

भोपाल. प्रदेश में कोरोना खतरनाक स्तर पर जा रहा है। अभी तक दस जिले हॉट स्पाट बन चुके हैं। इनमें से चार-पांच जिले महाराष्ट्र की सीमा से सटे हुए हैं। यहां कोरोना 15 दिनों से काफी तेजी से बढ़ रहा है। इनसे हटकर देखें तो 20 जिलों में संक्रमितों की संख्या में बढऩे के साथ ही रिकवरी रेट भी कम हुआ है।
दस फरवरी तक डेढ़ सौ से कम नए संक्रमित मिल रहे थे। अब इसकी संख्या 600 के पार पहुंच गई है। वर्तमान में 50 जिलों में पांच हजार के आस-पास संक्रमित हैं। जबकि भिंड और छतरपुर में एक भी संक्रमित अभी नहीं है। पंद्रह दिन पहले भिंड, गुना, आलीराजपुर, पन्ना, निवाड़ी, आगर मालवा जिले में संक्रमण का प्रभाव शून्य हो गया था, लेकिन अब रोज 10 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
- 15 दिन में 7 हजार मरीज
इस माह अब तक करीब सात हजार नए संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि पूरे फरवरी में साढ़े हजार लोग संक्रमित हुए थे। हालांकि, 10 फरवरी के बाद से संक्रमितों की संख्या बढऩे लगी थी।
- आठ जिलों में संक्रमण नियंत्रण में
प्रदेश के आठ जिलों में अभी संक्रमण नियंत्रण में है। इनमें सतना, हरदा, आलीराजपुर, दतिया, उमरिया, अशोकनगर, डिंडोरी और निवाड़ी शामिल हंै। इन जिलों में दस से कम कोरोना संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, खरगोन, रतलाम, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा और रीवा जिले की है।
- महाराष्ट्र से सटे जिलों के हाल
जिला - 4 - 5 - 6 - 7 - 8 - 9 - 10 - 11 - 12 - 13 - 14
आलीराजपुर - 0 - 4 - 3 - 1 - 1- 2 - 5 - 5 - 1 - 7 - 0
खरगोन - 8 - 6 - 4 - 9 - 13 - 15 - 19 - 17 - 16 - 4 - 18
बड़वानी - 2 - 3 - 4 - 3 - 6 - 3 - 5 - 9 - 4 - 5 - 5
बुरहानपुर - 4 - 10 - 15 - 17 - 15 - 10 - 8 - 15 - 16 - 21 - 23
बैतूल - 13 - 9 - 11 - 7 - 7 - 3 - 15 - 14 - 13 - 17 - 16
छिंदवाड़ा - 8 - 14 - 14 - 10 - 14 - 15 - 12 - 13 - 19 - 23 - 22
बालाघाट - 3 - 0 - 1 - 2 - 0 - 6 - 6 - 5 - 1 - 6 - 4
सिवनी - 0 - 2 - 2 - 2 - 4 - 3 - 3 - 1 - 1 - 2 - 2
(मार्च के 11 दिन में नए मरीज।)

- सदन में संक्रमण का साया
पांच दिन बाद सोमवार को शुरू हुई सदन की बैठक में कोरोना संक्रमण का साया स्पष्ट नजर आया। ऐसे में बजट सत्र समय से पहले स्थगित हो सकता है। मालूम हो बजट सत्र 26 मार्च तक चलना है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। चार और विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने स्पीकर की ओर मुखातिब होते हुए कहा, आप सदन के पालक हैं। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इस पर कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने जो विषय उठाया है, उस बारे में हमारे दल के नेता कमलनाथ से चर्चा हुई थी। वे कल आ रहे हैं, अगर कोई स्थिति बनती है तो इस पर कल चर्चा कर लेंगे। दोनों दलों की बात सुनने के बाद स्पीकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण चिंता का विषय है।

Updated on:
16 Mar 2021 12:41 am
Published on:
16 Mar 2021 05:17 am