भोपाल

कोविन पोर्टल में बड़ा बदलाव, इस वेरिफिकेशन के बिना नहीं लगवा सकेंगे वेक्सीन

गुरुवार से नई व्यवस्था लागू हो रही है। वेक्सीन लगवाने के नाम पर हो रही धांधली को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2021, 11:02 AM IST
Covid 19 Vaccination Maha Abhiyan covin portal update news
Covid 19 Vaccination Maha Abhiyan covin portal update news

भोपाल. वेक्सीनेशन महा अभियान में मध्यप्रदेश में गुरुवार से नई व्यवस्था लागू हो रही है। वेक्सीन लगवाने के नाम पर हो रही धांधली को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अंतर्गत मोबाइल पर वेरिफिकेशन के समय एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी बताने के बाद ही वेरिफिकेशन पूरा माना जाएगा और वेक्सीन लगाई जाएगी।

गुरुवार से दोबारा शुरु हो रहे महाअभियान के लिए भारत सरकार द्यारा कोविन पोर्टल में भी बडा बदलाव किया गया है। अब वेक्सीन लगवाने के लिए सेंटर पर जानेवाले के मोबाइल पर वेरिफिकेशन के समय एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी बताने के बाद ही वेरिफिकेशन पूर्ण होगा। इसके अभाव में वेक्सीन नहीं लगाई जाएगी।

खास बात यह है कि नई व्यवस्था गुरुवार से ही लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में महाअभियान के पहले चरण में वेक्सीन लगाने का रिकार्ड कायम हो चुका है। वेक्सीनेशन में फर्जीवाडा की भी बात सामने आई थी जिसे रोकने के लिए नई व्यवस्था पर अमल शुरु होगा। 1 जुलाई से 9 लाख वेक्सीन लगाने का अभियान प्रारंभ हो रहा है। जोकि दो दिन चलेगा।

वेक्सीनेशन महा अभियान में आनस्पाट बुकिंग की भी सुविधा दी गई है. इसके अंतर्गत अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराकर कोई भी किसी भी सेंटर पर आनस्पाट बुकिंग करवा सकता है। बुकिंग के बाद संबंधित व्यक्ति मान्य सेंटर पर वेक्सीन लगवा सकता है। इसके लिए 11 प्रकार की आईडी स्वीकार की जा रहीं हैं।

Updated on:
1 Jul 2021, 11:02 AM IST
Published on: