भारत के नक्शे को गलत दर्शाया जाना अक्षम्य अपराध है। कई समाजसेवियों, राजनेताओं और आमजन ने भी इसपर गुस्सा जताया है। इस मामले में ट्विटर के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 505 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। गौरतलब है कि ट्विटर ने सोमवार रात यह विवादित नक्शा हटा दिया था, पर बवाल थम नहीं रहा है।