
भोपाल। रजनीश शर्मा (आठ विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से सत्यमेव जयते ने वंदे मातरम को नौ विकेट से पराजित कर यहां खेली जा रही अंडर-16 अरेरा प्रीमियर क्रिकेट लीग में एकतरफा जीत दर्ज की है। अंकुर खेल मैदान में खेले गए मुकाबले में वन्देमातरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 162 रन बनाए। उसकी ओर से समर्थ निपसईया ने 26, मोनीष माखीजा ने 23, वेदान्त घोडक़ी ने 22 रन की पारी खेली।
सत्यमेव की ओर से रजनीष शर्मा ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से आठ बल्लेबाजों का चलता किया। आदित्य परमार ने दो विकेट हासिल किए। जवाबी पारी में उतरी सत्यमेव जयते की टीम ने एक विकेट खोकर 163 बना लिए। उसकी ओर से दिशांत उबनारे ने नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी खेली। आदित्य परमार ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया। हर्षित मिश्रा ने एक विकेट लिया। सीनियर क्रिकेटर समीर मिरीकर और रीतेश शर्मा ने रजनीश शर्मा को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
अंकित के प्रदर्शन से रेलवे बुल्स ने किंग्स को 18 रन से हराया
रेलवे ग्राउंड में खेली जा रही रेलवे क्रिकेट लीग में शुक्रवार को रेलवे बुल्स और रेलवे किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें बुल्स ने किंग्स को 18 रनों से पराजित कर दिया। किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बुल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों का लक्ष्य रखा। उसकी ओर से अंकित ने 40, साहिल ने 32 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे किंग्स 90 रनों पर सिमट गई। उसकी ओर से एकमात्र सिद्धार्त ने 35 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। बुल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशराज ने तीन, रुद्रांश को दो सफलता मिली। अंकित को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीनियर क्रिकेट प्रदीप मिश्रा और अकादमी के चीफ कोच नंदजीत सिंह मौजूद रहे। सीनियर क्रिकेट प्रदीप मिश्रा और अकादमी के चीफ कोच नंदजीत सिंह मौजूद रहे।