17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका 11वें स्थापना दिवस: निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता से ही प्रशासन रहेगा चुस्त

पत्रिका के 11वें स्थापना दिवस पर सर्वधर्म सभा में जुटे धर्म गुरु और विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन, सबने एक सुर में कहा-
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 May 2018, 7:16 PM IST

people

पत्रिका 11वें स्थापना दिवस: निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता से ही प्रशासन रहेगा चुस्त

भोपाल। पत्रिका भोपाल के 11वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें धर्मगुरुओं के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने निर्भीक, निष्पक्ष और सामाजिक सरोकार युक्त पत्रकारिता के लिए पत्रिका की सराहना की। सभी ने कहा कि मीडिया को समाचारों में विश्वसनीयता बनाए रखना आज जरूरी हो गया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई असत्य खबरें पल भर में फैल जाती हैं।
शहर विकास के लिए पानी पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में पत्रिका के जोनल हेड गजराज भंडारी, स्थानीय संपादक पंकज श्रीवास्तव, डीजीएम सर्कुलेशन वीपीएस भदौरिया, यूनिट मार्केटिंग हेड आयुष चक्रधर भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ये दिए सुझाव

-अस्पतालों में मरीज सबसे ज्यादा लुट रहे हैं। इसके खिलाफ मीडिया को मुहिम चलाना चाहिए।
-नगर निगम को अनावश्यक प्रचार-प्रसार करने की बजाय लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने जगह-जगह प्याऊ बनवाना चाहिए।
-जहांगीराबाद से मुर्गी बाजार शिफ्ट होना चाहिए।
-जलसंकट रोकने लांग टर्म प्लानिंग हो।
-महापुरुषों की जयंती के समय उनके बारे में जानकारी प्रकाशित हो।

पिछले कुछ समय से फेक न्यूज में तेजी आई है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है। मीडिया को चाहिए कि इससे बचे और जो वास्तविकता है, उसे समाज के सामने रखे। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर कोई आकर्षित करने वाली खबरों को छापना चाहता है, लेकिन मीडिया की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे समाचारों को भी तवज्जों दे, जिससे समाज में बदलाव आए। पत्रिका लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि आगे भी वे बेहतर कार्य करें।
-डॉ. लियो कार्नेलियो, आर्च बिशप

समाज के ज्वलंत मुद्दे उठाएं

पत्रिका ने हमेशा निर्भीक और स्वतंत्र पत्रकारिता का उदाहरण पेश किया है। मीडिया जगत के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में जरूरी है कि मीडिया समाज के ज्वलंत मुद्दे भी उठाए और देश, समाज में सुधार लाने के लिए प्रयास करे। लोगों को जागरूक करे। पत्रिका ने हमेशा सामाजिक उन्नति के लिए कार्य किए हैं। आगे भी इसी तरह के रचनात्मक कार्य करें और आगे बढ़ें।
-पं. विष्णु राजौरिया, ज्योतिषचार्य

रचनात्मक कार्य को बढ़ावा दें

पत्रिका ने हमेशा ही सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। समाचारों के माध्यम से कई बदलाव भी लाए। आज मीडिया को रचनात्मक कार्यों में भी जुडऩे की आवश्यकता है। इसके लिए भी मीडिया को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। पत्रिका को बहुत-बहुत बधाई।
-भंते राहुल पुत्र, बौद्ध समाज

सामाजिक सरोकार का प्रयास सराहनीय

पत्रिका ने हमेशा ही सामाजिक सरोकार के लिए सराहनीय कार्य किए हैं और इसके कारण कई बदलाव भी लाए हैं। चाहे अमृतं जलम के जरिए जल संरक्षण की बात हो या बावडिय़ों की सफाई की। शराबबंदी जैसी बुराई के खिलाफ भी पत्रिका ने लगातार लोगों को जागरूक किया है। आगे भी बदलाव के लिए इसी तरह भागीदार बने।
-पं. जगदीश शर्मा, ब्राह्मण समाज

अच्छे कार्यों को जनता के सामने लाएं

पत्रिका बधाई का पात्र है, जिस तरह से इन 11 सालों में जनता की आवाज उठाई है, वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही यह भी जरुरी है कि समाज में जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, उसे भी उजागर किया जाए, ताकि दूसरे लोग भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित हो।
-रामेश्वर अग्रवाल, अग्रवाल समाज

सामाजिक मुद्दों पर मंथन होना चाहिए

पत्रिका ने समाचार के साथ-साथ समाज के बेहतरी के लिए और जागरुकता के लिए कई कार्य किए हैं। वर्तमान समय में सामाजिक ताना बाना छिन्न भिन्न हो रहा है। आने वाली पीढ़ी संस्कारों से दूर हो रही है। मीडिया को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
-केके पांडेय, बिड़ला मंदिर

सोशल मीडिया पर भी लगना चाहिए अंकुश

मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, लेकिन आजकल सोशल मीडिया के जरिए जो प्रसारित किया जा रहा है, इसके कारण समाज का विघटन हो रहा है। ऐसे में मीडिया की भी जिम्मेदारी है कि वह इस पर अंकुश लगाए।
-सिद्धार्थ अग्रवाल, अग्रवाल समाज

जारी रहे कामयाबी का सफर

पत्रिका के 11 वर्ष कामयाबी के साथ पूरे हुए उसके लिए बहुत-बहुत मुबारकवाद। इस दौरान पत्रिका ने पत्रकारिता, मानवता और लोगों से जुड़े बेहतरीन मामले उठाए हैं। उम्मीद करते हैं कि आगे भी पत्रिका का यह मिशन जारी रहेगा और कामयाबी का यह सफर निरंतर आगे चलता रहेगा।
-शहरकाजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी

ग्रामीण क्षेत्रों की ओर भी ध्यान दें

आज विकास की बात सिर्फ शहरों तक ही सीमित है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की हालत आज भी बदतर है। सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में मीडिया को चाहिए कि इस ओर भी ध्यान दें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
-आजाद जैन, जैन समाज

अच्छे कार्यों को भी सामने रखें

पत्रिका ने हमेशा आदर्श पत्रकारिता का उदाहरण पेश किया है। मीडिया समाज का दर्पन होता है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी है कि समाज में जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, उसे भी उजागर किया जाए, ताकि अच्छाइयों से प्रेरित होकर दूसरे लोग भी उसे अपनाए।
-नवीन जैन, जैन समाज

राजनेताओं पर भी लगनी चाहिए पाबंदी

पत्रिका ने हमेशा जनमुद्दों को प्राथमिकता दी है और सामाजिक सरोकारों में भूमिका निभाई है। मीडिया की जिम्मेदारी बहुत अहम है। राजनेता तो सिर्फ चुनावों के समय नजर आते हैं, जो घोषणाएं करते हैं, पूरी नहीं होती। ऐसे में मीडिया को चाहिए कि ऐसे नेताओं पर भी पाबंदी लगाए।
-कंवर प्रसाद, भोजपुरी समाज

पुरातत्व धरोहर का भी हो प्रचार

पत्रिका ने पत्रकारिता का आदर्श स्थापित किया है और सेवा भाव के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। आज हमें हर क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसे में पुरातत्व धरातल पर भी कई ऐसी चीजे हंै, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। मीडिया को इस दिशा में भी कार्य करने की जरूरत है।
-अभय प्रधान, कायस्थ समाज

आने वाली पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराएं

आज मीडिया के लिए चुनौती है कि आने वाली पीढ़ी को भी हमारे प्राचीन इतिहास से रूबरू कराए। कई ऐतिहासिक युद्ध और गाथाएं ऐसी है, जो विदेशों में किताबों में पढ़ाई जाती है, लेकिन हमारे यहां है ही नहीं। ऐसे में जरुरी है कि मीडिया नई पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराए।
-मंजीत सिंह, सिख समाज

अस्पतालों के हालात बहुत खराब, हो सुधार

पत्रिका ने पिछले 11 सालों में बेहतर कार्य किए है। शहर और प्रदेश में कई खामिया भी है, जिस ओर भी मीडिया का ध्यान जाना चाहिए। खासकर सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत खराब है। इस ओर भी मीडिया को ध्यान देना चाहिए।
-ओपी सोनी, स्वर्णकार समाज

परियोजनाओं का फॉलोअप हो

पत्रिका ने हमेशा उच्च मापदंडों के साथ कार्य किया है। आज विकास की कई ऐसी योजनाएं है जो कागजों पर चल रही है, ऐसे में जरुरी है कि परियोजनाओं का फॉलोअप हो, इसमें मीडिया भी सक्रिय रूप से भागीदार बने, साथ ही समाज में जो अच्छे कार्य हो रहे हैं, उसे उजागर किया जाए।
-दीपक चौहान, राजपूत समाज

महापुरुषों की जयंती को भी मिले तवज्जों

युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोडऩा जरूरी है। ऐसे में जरुरी है कि जिस भी समाज में किसी महापुरुष की जयंती आती है, तो उसे भी प्राथमिकता के साथ मीडिया उजागर करे, ताकि संबंधित समाज के युवा उस महापुरूष के बारे में जान सके।
-अरुण वर्मा, स्वर्णकार समाज

तहजीब को बनाए रखना जरूरी

पहले भोपाल गंगा जमनी तहजीब के लिए जाना जाता था, लेकिन आज धार्मिक व्यवस्थाएं छिन्न भिन्न हो रही हैं। हर व्यक्ति सोशल मीडिया से बंधा हुआ है। सभी धर्मों के अनुयायी आपस में बैठकर इस पर मंथन करे और हमारी तहजीब को जिंदा रखने के लिए प्रयास करें।
-जयेश ठाकुर, राजपूत समाज