भोपाल

अब सीएसपी पत्नी ने तहसीलदार पति को कहा घोर लापरवाह, भ्रष्ट, डीजीपी से की जांच की मांग

Bhopal News: दमोह जिले में पदस्थ तहसीलदार द्वारा कटनी एसपी अभिजीत रंजन पर अपनी डीएसपी पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोपों के दूसरे दिन मामले में आया नया मोड़, अब सीएसपी ख्याति मिश्रा ने अब अपने तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पर लगाया प्रताड़ना का आरोप...
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 1:02 PM IST
Bhopal News

Bhopal News: दमोह जिले में पदस्थ तहसीलदार द्वारा कटनी एसपी अभिजीत रंजन पर अपनी डीएसपी पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोपों के दूसरे दिन सोमवार को मामले में नया मोड़ आ गया। सीएसपी ख्याति मिश्रा ने अब अपने तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की है। डीजीपी को लिखे पत्र में पति पर कुंठित होने का आरोप लगाया है।

लिखा है कि शैलेंद्र शर्मा ने मुझसे उच्चतम पद पाने कई बार पीएससी की परीक्षा दी। वह बार-बार असफल साबित हुआ। उद्देश्य था कि मुझसे उच्चतम पद पा सके, लेकिन लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाने से वह कुंठित रहने लगा।

पत्र में सीएसपी ख्याति ने पति शैलेंद्र को प्रशासनिक दायित्वों में घोर लापरवाह और भ्रष्ट बताते हुए जांच की मांग की है। ख्याति ने लिखा है कि इस व्यक्ति के द्वारा मेरे वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को भी अपशब्द प्रयोग किए जाते हैं। एक बेहद आपत्तिजनक पत्र भी वायरल करने का आरोप लगाया। ख्याति ने तहसीलदार पति के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्रिका टीम ने ख्याति मिश्रा से पक्ष जानने के लिए फोन किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही उनके पति का नंबर लगातार बंद आ रहा है।

तहसीलदार ने यह लगाए थे आरोप

रविवार को तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा की मुख्य सचिव से की गई शिकायत सामने आई थी। शैलेंद्र ने कटनी एसपी पर पारिवारिक विखंडन करने की कोशिश का आरोप लगाया था। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में लिखा था कि एसपी ख्याति मिश्रा के साथ ब्लैकमेल कर रहे हैं। हालांकि ख्याति ने पत्रिका से बातचीत में इन आरोपों को निराधार बताया था।


Updated on:
11 Mar 2025, 1:02 PM IST
Published on: