भोपाल

एमपी सरकार को केंद्र ने दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, जल्द खातों में पहुंचेगा महंगाई भत्ता

DA Hike in MP: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर प्रदेश को 14000 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Oct 17, 2024

DA Hike in MP: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। जिसके लिए सरकार को कर्ज का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से दिवाली के पहले सरकार को 14000 करोड़ रुपए का गिफ्ट दिया गया है। जिससे सात लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने में आसानी होगी। कर्मचारी कई महीनों से डीए की मांग कर रहे हैं।

केंद्र से एमपी को मिला बड़ा गिफ्ट


दिवाली से पहले केंद्र सरकार की ओर से एमपी को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट में एमपी के हिस्से में 97 हजार करोड़ रुपए मिले थे। जिसे केंद्र सरकार एमपी को 14 किस्तों में प्रदान करेगी। ऐसे में मध्यप्रदेश को ह महीने 7 हजार करोड़ रुपए महीने दिए जा रहे हैं। अक्टूबर महीने में प्रदेश को केंद्रीय करों में 14 हजार करोड़ रुपए मिले हैं।

अब नहीं लेना होगा कर्ज


मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हर महीने कर्ज लिया जा रहा है। केंद्र से मिलने 14 हजार करोड़ रुपए में राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे सरकार को इस महीने कर्ज लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इधर, वित्त विभाग का कहना है कि केंद्र ने ऐसे समय में केंद्रीय करों के हिस्से में एक साथ दो किस्तें दी जाएगी। जिससके इस महीने सरकार को किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं लेना होगा।

सड़क पर उतरे कर्मचारी


महंगाई भत्ता सहित कई दूसरी मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सरकार के समक्ष कर्मचारी संगठनों ने 26 सूत्रीय मांगे रखी है। इसके साथ कर्मचारी संगठनों ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन उग्र करने की मांग की है।

Updated on:
17 Oct 2024 05:51 pm
Published on:
17 Oct 2024 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर