भोपाल

एमपी में टोल प्लाजा पर तोड़फोड़, बीजेपी के बड़े नेता फंसे, पूर्व विधायक ने लिया नाम

Damoh Sagar Marg toll plaza Gopal Bhargav news टोल प्लाजा में तोड़फोड़ और मारपीट की इस घटना में बीजेपी के एक बड़े नेता फंस गए हैं। प्रदेश की एक पूर्व विधायक ने उनका नाम लिया है।

2 min read
Aug 31, 2024
Damoh Sagar Marg toll plaza Gopal Bhargav Patharia former MLA Rambai Singh Parihar

Damoh Sagar Marg toll plaza Gopal Bhargav Patharia former MLA Rambai Singh Parihar मध्यप्रदेश में कुछ बदमाशों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी। दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर खूब लाठियां बरसाईं। मारपीट में एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। गुरुवार शाम को हुई इस वारदात का शनिवार को वीडियो सामने आया। टोल प्लाजा में तोड़फोड़ और मारपीट की इस घटना में बीजेपी के एक बड़े नेता फंस गए हैं। प्रदेश की एक पूर्व विधायक ने उनका नाम लिया है।

प्रदेश के दमोह Damoh में सागर रोड टोल प्लाजा पर यह वारदात हुई। गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने प्लाजा के कर्मचारियों को लाठियों से बुरी तरह मारा और तोड़फोड़ की। कोरासा गांव के पास बने टोल में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

तोड़फोड़ और मारपीट की इस वारदात से प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव का नाम जोड़ा जा रहा है। पथरिया की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने उनका नाम लिया। पूर्व विधायक रामबाई सिंह के अनुसार वे घटना में घायल हुए टोल कर्मी राम सिंह ठाकुर का हालचाल लेने गई थीं। वह मेरे परिवार का सदस्य है। राम सिंह ठाकुर ने बताया कि टोल चला रहे लोगों ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का नाम लिया था। इस संबंध में अभी तक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का पक्ष सामने नहीं आया है।

दमोह सागर स्टेट हाईवे पर चल रहे टोल के कर्मचारियों ने बताया कि गढ़ाकोटा से कार में आए बदमाशों ने लाठियों से मारा और तोड़फोड़ भी की। बदमाशों ने लाठियों से टोल बूथ पर हमला किया, कंप्यूटर और अन्य चीजों को तोड़ दिया।
मारपीट के बाद सभी आरोपी भाग गए। टोल मैनेजर राकेश तिवारी के पास बाद में एक कर्मचारी ने फोन किया और घटना की जानकारी दी। तब टोल मैनेजर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे यह वारदात हुई। तोड़फोड़ से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

इधर देहात थाना टीआई आरएस बागरी के अनुसार टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले सोनू यादव, सत्यम यादव, लकी प्रजापति और मुन्ना यादव पर केस दर्ज किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पथरिया की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार शुक्रवार को टोल प्लाजा पहुंची। उन्होंने वारदात में घायल हुए टोल कर्मी राम सिंह ठाकुर का हालचाल जाना। पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार के अनुसार रामसिंह ठाकुर का कहना है कि किसी ने खबर फैलाई थी कि यह टोल नाका पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का है। बताया जा रहा है कि इस बात से पूर्व मंत्री नाराज थे।

Published on:
31 Aug 2024 08:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर