भोपाल

दतिया उपचुनाव: भाजपा की बड़ी बैठक में शिवप्रकाश का मंत्र, कांग्रेस में चौंकाने वाला नाम!

datia by election: पहली बार 74 बंगला क्षेत्र में भाजपा का मंथन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के नेतृत्व में बनाई रणनीति, दतिया विधान सभा उपचुनाव में कौन होगा उम्मीद्वार, भाजपा-कांग्रेस की बड़ी तैयारी
2 min read
Jul 06, 2026
Datia by election 2026
datia by election 2026: भाजपा का मंथन और रणनीति तय, कांग्रेस ने तैयार किया पैनल। (फोटो सोर्स: patrika creative)

Datia by election 2026: दतिया उप चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली बार 74 बंगला क्षेत्र में बैठक कर मंथन किया। सूत्रों के मुताबिक भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने इसकी अध्यक्षता की। सीएम डॉ. मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा इसी सप्ताह उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

शिवप्रकाश ने दिया मंत्र

सूत्रों के मुताबिक बैठक में शिवप्रकाश ने कहा किदतियाउप चुनाव में सभी पक्षों को देखकर निर्णय लें, अभी से जुट जाएं, जनजन तक पार्टी की रीति-नीति पहुंचाए, प्रत्याशी चयन को लेकर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने हाल में गठित प्रदेश कार्य समिति को लेकर भी फीडबैक (Datia by election feedback) लिया। यह भी कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पालन हो। सत्ता और संगठन का मूल मकसद जनता की सेवा होना चाहिए, इस काम में किसी भी स्तर पर पीछे न रहे। जमीन पर जाकर काम करें और कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब दें।

सूत्रों के मुताबिक यहां तक कहा कि प्रदेश भाजपा (Datia by election 2026) में कहीं पर कोई सुधार की गुंजाइश हो तो उस दिशा में भी काम किया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने उम्मीद्वारों का पैनल बनाया, ये नाम चर्चा में

उपचुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट (Datia by election 2026 MP Congress) को लेकर मंथन जारी है। तीन दिन में उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने नामों का पैनल तैयार कर लिया है। इसमें अब राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम शामिल किए जाने की चर्चा है।

जनता की सहानुभूति का लाभ उठाने पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है। इसके पहले भारती के बेटे का नाम भी चर्चा में था। इनके अलावा घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नाम भी पैनल (Datia by election mp congress panel)में शामिल हैं। कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र भारती ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा (Datia by election narottam mishra)को पटखनी दी थी। इसलिए पार्टी उनका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

Updated on:
06 Jul 2026 10:23 am
Published on:
06 Jul 2026 10:23 am