
भोपाल। चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित कलियासोत डेम के पास गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे चाय की दुकान लगाने वाले दंपति को कार चालक ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार कॉलेज की छात्रा कार चला रही थी जिसमें एक युवती दो युवक सवार थे। बिना नंबर की कार ने महिला-पुरुष को रौंदा दिया जिसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।
चाय का ठेला लगाते थे दंपति...
मिली जानकारी के अनुसार हजारी लाल मेहरा और उनकी पत्नी विमला मेहरा कलियासोत डेम के पास चाय का ठेला लगाते थे। हरदिन की तरह गुरुवार की सुबह वे ठेला लेकर जा रहे थे, तभी पीछे एक तेज रफ्तार आ रही कार ने दंपति को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार कॉलेज की छात्रा चला रही थी। उसके साथ एक लड़का भी था। हादसे के बाद कार पलट गई। बाद में युवती और लड़का घटनास्थल से भाग गए।
कार पटलने से क्षतिग्रस्त , कार चालक फरार
तेज रफ्तार में आ रही कार हादसा के बाद अनियंत्रित होकर पलट गयी। जानकारी के मुताबिक कार में नंबर न होने से कार के मालिक के बार जानकारी नही मिल पा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में लगे स्टीकर से पुलिस कार खरीदने वाले से संपर्क कर कार के मालिक पता लगाने में जुटी है।
आए दिन होते है इस मार्ग पर हादसे....
चूना भट्टी से कलियासोत डेम की ओर जाने वाले इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते है। लोगों का कहना है कि आए दिन इस कोई न कोई वाहन चालक इस मार्ग पर एक्सीडेंट करके फरार हो जाता है उसके बाद भी प्रशासन के द्वारा इस डेम के आसपास न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है और न ही एक्सीडेंट के रोक थाम के लिए कोई जरूरी उपाय। यही कारण है कि इस मार्ग पर लोग अपनी जिंदगी गवां रहे है।