1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : शिवराज बोले – कांग्रेस का एक ही राग, कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना

MP ELECTION 2018 : शिवराज बोले - कांग्रेस का एक ही राग, कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना, प्रदेश में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 22 Nov 2018, 1:34 PM IST

news

MP ELECTION 2018 : शिवराज बोले - कांग्रेस का एक ही राग, कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना

नरसिंहपुर. गाडरवारा. सालीचौका. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के सालीचौका, तेंदूखेड़ा व गोटेगांव में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान के बेटे के मुख्यमंत्री बनने से राजा-महाराजा और उद्योगपति हैरान हैं। अब कांग्रेस का एक ही राग है कि कुर्सी तेरे बिना क्या जीना।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के 54 साल से हमारे 15 साल बेहतर रहे हैं। कमलनाथ बौखला गए हैं और वे ऊंटपटांग बयान दे रहे हैं। किसानों की कर्ज माफी के कांग्रेस के वादे पर शिवराज ने कहा, कांग्रेसी राज्यों में किसानों का कोई कर्जा माफ नहीं हुआ, जबकि हर प्राकृतिक आपदा में मैं खेतों में पहुंचा हूं।

उन्होंने क्षेत्र के गन्ना किसानों को बोनस देने का आश्वासन देते हुए कहा, मैं किसानों के खाते में पैसा डलवाता हूं, इसलिए कांग्रेसियों को गुस्सा आता है। बालाघाट में बोले: राहुल बाबा को नहीं पता कि धान की बालियां कैसी होती हैं

बालाघाट. वारासिवनी में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि मैं जनता की चिंता में नहीं सोता और कांग्रेसी मेरी चिंता में नहीं सो पा रहे। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आते हैं तो किसानों की बात करते
हैं, लेकिन उन्हें ये तक पता नहीं है कि धान की बालियां कैसी होती हैं।

कांग्रेस ने किसानों को कभी भी धान और गेंहू का एक नया पैसा नहीं दिया, लेकिन भाजपा 1750 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदेगी और ऊपर से बोनस भी देगी।

सीएम बोले, 15 साल पहले प्रदेश की हालत खराब थी, लेकिन भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से समृद्ध और विकसित बना दिया है।

गौरव के समर्थन से बदले समीकरण

भाजपा से बागी होकर वारासिवनी विधानसभा से निर्दलीय लड़ रहे गौरव सिंह पारधी ने सीएम की सभा में भाजपा को समर्थन देकर सबको चौंका दिया। गौरव के इस कदम से उनके समर्थक नाराज हो गए। वारासिवनी के बालाघाट मार्ग स्थित गौरव के कार्यालय और आवास के सामने समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर दी।