भोपाल

दीपावली के ये हैं खास 15 टोटके, हर साल अपनाते हैं कई भक्त

दीपावली का त्योहार मां लक्ष्मी का पर्व माना जाता है, अत: इन दिनों देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई प्रकार के उपाय करते हैं।

3 min read
Oct 08, 2017

भोपाल। दीपावली हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल यह 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दीपों का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। जिसके पहले दिन धनतेरस जो 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी, इसके बाद क्रमश: नरक चौदस,दीपावली,गोबरधन पूजा व अंतिम दिन भाईदूज यानि 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दीपावली का त्योहार मां लक्ष्मी का पर्व कहलाता है, अत: इन दिनों देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई प्रकार के उपाय करते हैं। इनमें मंत्रों के अलावा कुछ टोटके भी शामिल हैं। तो आइये जानते हैं दिवाली के प्रमुख टोटकों के बारे में..., माना जाता है कि इन छोटे छोटे टोटकों को अपना कर हम लक्ष्मी जी की कृपा आसानी से पा सकते हैं...

ये भी पढ़ें

करवा चौथ पर भूलक​र भी न करें ये गलतियां, वरना…

1. इस दिन आप अशोक के पेड़ के नीचे घी के दीपक को जलाएं और पेड़ की पूजा करें। आप अगले दिन उस पेड़ की जड़ को लाकर अपने घर या दुकान की तिजोरी में रख लें। इस तरह से आपकी तिजोरी में कभी धन की कमी नही होती।

2. दीपावली के दिन आप लाल कपडे में 5 जोड़ी गोमती चक्र को बांध लें और उसे अपने घर की चौखट के ऊपर लटका दें। इससे आपके धन सम्बन्धी सभी कामो में लाभ मिलता है।

3. आप दीपावली के दीपक में तेल के साथ साथ एक लौंग भी डाल लें और हनुमान जी की आरती करें। आप इस दीपक को हनुमान जी के मंदिर में जाकर भी जला सकते हो।

4. किसी चौराहे पर आप रात को सोने से पहले एक दीपक को जला आये पर ध्यान रखे कि आप पीछे मुडकर बिलकुल न देखें।

5. आप महालक्ष्मी जी की पूजा के लिए पीली कौड़ियों को भी शामिल करें। इनको पूजा में रखने से लक्ष्मी जी बहुत ही जल्दी प्रसन्न होती है और आपकी धन से संबंधित सभी परेशानियों को दूर करती है।

6. दीपावली की रात आप लक्ष्मी जी की पूजा के लिए थोडा बड़ा घी का दीपक लें और उसमे 9 बातियाँ लगाकर जलाएं।

7. अगर आपको दीपावली के दिन किसी ऐसी सुहागन स्त्री के दर्शन हो जाये जिसने लाल रंग के पारंपरिक कपडे पहने हो तो समझे कि माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा है। आप ऐसा होने पर किसी सुहागन स्त्री को उसके सुहाग की सभी सामग्री दान में दें।

8. आप इस दिन एक पीपल के पेड़ को लगाये और प्रतिदिन उस पेड़ को जल अर्पित करें। जैसे जैसे ये पेड़ बड़ा होता जाता है वैसे वैसे आपके जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती रहती है।

9. आप दीपावली के दिन अपने घर के दरवाजे को खुला छोड़े क्योकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी जी भ्रमण के लिए धरती पर आती है और अपने भक्तो को आशीर्वाद देने के लिए उनके घर में जाती है।

10. हल्दी की 11 गांठो को लें और उन्हें एक पीले कपडे से बांध लें। अब आप अपने घर में लक्ष्मी गणेश की तस्वीर के सामने घी के दीपक को जलाये और उन्हें चंदन पुष्प आदि चढ़ाये। आप पूजा में इन 11 गांठो को भी सम्मिलित करें। पूजा खत्म होने के बाद आप इन गांठो को अपने धन रखने वाले स्थान पर रखे। आपके घर में धन की कमी कभी नही होगी।

11. दीपावली के दिन आप झाड़ू को जरुर ख़रीदे और अपने घर को नई झाड़ू से ही साफ़ करें। जब आपको झाड़ू का काम न हो तो आप उस झाड़ू को छुपाकर रख दें।

12. आप इस दिन किसी ब्राहमण या फिर जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज का दान जरुर करें, अगर हो सके तो आप अनाज के साथ साथ वस्त्र का भी दान दें।

13. आप इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे छोटे से शिवलिंग को भी स्थापित कर सकते है, ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है, साथ ही आपके जीवन में धन की कमी भी खत्म होती है।

14. अपनी तिजोरी में आप दक्षिणावर्ती शंख और लाल कपडे को स्थापित करें। इससे आपके धन का संचय बढ़ता है।

15. एक उपाय के अनुसार आप पीपल के वृक्ष का एक पत्ता लें और उस पर कुमकुम या चंदन से श्री राम लिखे। अब आप उस पर थोड़ी मिठाई रखकर हनुमान जी को अर्पण करें। इस उपाय से भी आपको धन की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें

MP के खेतों मे तैयार हो रहा है जवान बने रहने का फार्मूला, कैंसर से भी होगा बचाव
Published on:
08 Oct 2017 04:20 pm
Also Read
View All