भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों नई नई किस्मों की फसलें तैयार की जा रही हैं। इसी के तहत एक नई किस्म की मक्का भी किसानों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि सुर्ख लाल रंग की इस मक्का में आंत, मुंह और स्तन कैंसर रोकने के गुण मौजूद हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा 10.5 फीसदी है, जो आम मक्का से करीब 25 फीसदी अधिक है। सूत्रों का कहना है कि यह मक्का भोपाल व मालवा से सटे कुछ क्षेत्रों सहित मालवा व प्रदेश के कई जिलों में पहुंचाई जा रही है।