भोपाल

वक्फ बिल के विरोध में धरना, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Route Divert : वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में धरना दिया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहेंगे। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर पूरे देश में बिल के खिलाफ धरना दिया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2025, 8:08 AM IST
Waqf Bill

Route Divert : राजधानी भोपाल में वक्फ बिल(Waqf Bill) के विरोध में गुरुवार को सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में धरना दिया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहेंगे। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर पूरे देश में बिल के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच यह कार्यक्रम होगा। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह विरोध शांतिपूर्वक होगा। जिसके चलते लोगों से अपील की गई कि वे बैनर पोस्टर लेकर धरने में न आए। ट्रैफिक की समस्या और सड़क पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए लोगों से कहा गया कि वे चार पहिया से आने से बचें।

वक्फ बोर्ड(Waqf Bill अधिनियम के विरोध में गुरुवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच सेन्ट्रल लाइब्रेरी परिसर में विरोध सभा होने जा रही है। पुलिस ने यहां के ट्रैफिक के डायवर्जन का प्लान जारी किया। 2 से 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन(Route Divert)

● लिली चौराहा से हमीदिया रोड जाने वाले दोपहिया वाहन तलैया काली मंदिर, चार बत्ती, बुधवारा, मोती मस्जिद, सदर मंजिल, ईमामी गेट होते हुए रॉयल मार्केट आ-जा सकेंगे।

● पुराने पुलिस कंट्रोल रूम से संगम तिराहा के बीच वाहन प्रतिबंधित।

● भारी वाणिज्यिक वाहनों के हमीदिया रोड से आवागमन पर रोक रहेगी।

● मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 की ओर जाने वाले यात्रियों को प्रभात चौराहा, अशोका गार्डन और बजरिया तिराहा होकर मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

Updated on:
10 Apr 2025, 8:08 AM IST
Published on: