भोपाल

शरद पवार ने कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना खत्म हो जाएगा, दिग्विजय ने जताई सहमति तो उमा भारती ने किया पलटवार

शरद पवार के बयान पर दिग्विजय सिंह की सहमति, तो उमा भारती का पलटवार।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2020, 3:59 PM IST
news
शरद पवार ने कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना खत्म हो जाएगा, दिग्विजय ने जताई सहमति तो उमा भारती ने किया पलटवार

भोपाल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का भूमि पूजन करने जाएंगे। अभी भूमिपूजन हुआ भी नहीं कि, इसपर सियासत शुरू हो गई है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला किया है। पवार के बयान पर जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सहमति जताई है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश की ही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पवार के बयान को राम द्रोही करारदिया है।


शरद पवार ने कही ये बात

पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमें ये फैसला करना होगा क्या ज्यादा जरूरी है। कोरोना को खत्म करने के लिए सरकार को काम करना चाहिए, यही उसकी प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल से बिना नाम लिये हमला करते हुए लिखा कि, कुछ लोग सोचते हैं कि, राम मंदिर बनाने से कोरोना खत्म हो जाएगा। फिलहाल, सरकार लॉकडाउन से अर्थव्यवस्ता को हुए नुकसान पर ध्यान दें। अर्थव्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है।


पवार साहब के कहने पर मोदी-शाह चलते तो ऐसे हाल न होते: दिग्विजय

पवार के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने लिखा कि, पवार साहब, आपने बिल्कुल सही फरमाया है। मैं सहमत हूं। काश मोदी-शाह आपके कहने पर चलते तो देश के ये हालात नहीं होते।


उमा भारती ने किया पलटवार

पवार द्वारा किये ट्वीट पर जहां दिग्विजय की सहमति मिली वहीं, भाजपा की कद्दावर नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने पवार के बयान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, उनका ये बयान राम द्रोही है। प्रधानमंत्री मोदी 2 घंटे के लिए अयोध्या जाएंगे, इसमें कौन-सी अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी। प्रधानमंत्री वो व्यक्ति हैं जो 4 घंटे से ज्यादा नहीं सोते। बाकी के घंटे वो सिर्फ काम करते हैं। मैं जानती हूं कि, वे प्लेन में भी फाइलें देखेंगे और जरूरी काम ही निपटाएंगे। बता दें कि, उमा भारती सोमवार को सीहोर में प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Published on: