भोपाल

दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक को बताया ‘अय्याश’, बोले- ‘उसके लिए ना कानून है ना संविधान..’

Digvijay Singh Big Blame : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक को अय्याश बताया है। उन्होंने ये दावा तक किया कि, 'वो कांग्रेस में शामिल होने का बस आश्वासान देता है। वो नेता कम और व्यवसायी ज्यादा है।
2 min read
Digvijaya Singh
दिग्विजय सिंह (Photo Source- Patrika)

Digvijay Singh Big Blame :मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक भले ही कुछ न करें, पर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी लैंड स्कैम तो कभी अन्य किसी मामलों को लेकर उनकी चर्चा होती रहती है। वैसे सबसे अमीर विधायक का तमगा तो उनके नाम है ही। लेकिन, इस बार वो जिस वजह से चर्चा में आए हैं, वो बैहद गंभीर है। दरअसल, इस बार पूर्व एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने पाठक को 'अय्याश' तक बता दिया है। साथ ही, ये दावा भी किया कि, पाठक कांग्रेस में शामिल होने का आश्वासन देते हैं, पर आते नहीं, वो ना भाजपा के हैं और ना कांग्रेस के।

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप

विधायक संजय पाठक पर दिग्विजय सिंह के गंभीर आरोप (Photo Source- Patrika)

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विधायक संजय पाठक को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है। उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान है। उसका सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है। भ्रष्ट अधिकारी, भ्रष्ट नेताओं और उनके दलालों की कमी नहीं है।'

भाजपा नेताओं को पैसों से खरीदने का आरोप

विधायक संजय पाठक पर दिग्विजय सिंह के गंभीर आरोप (Photo Source- Patrika)

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे पोस्ट में ये तक लिख दिया कि, 'भाजपा नेताओं को पैसों से ख़रीदता है कांग्रेस के नेताओं को आश्वस्त करता है बस मैं कांग्रेस में शामिल होता हूं। ना वो भाजपा का है और ना कांग्रेस का। वो केवल पैसा कमाने और अय्याशी में विश्वास रखता है। जय सिया राम।'

Updated on:
06 Dec 2025 07:28 am
Published on:
06 Dec 2025 07:28 am