भोपाल

अब दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिया गाय पर बयान, इस बात की चिंता करने की दे डाली नसीहत

दिग्विजय सिंह ने सावरकर की किताब का हवाला देते हुए कहा था, कि उसमें लिखा है गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है, वो कैसे हमारी मां हो सकती है। एक दिन बाद उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने गाय पर दिया बयान।

2 min read
अब दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिया गाय पर बयान, इस बात की चिंता करने की दे डाली नसीहत

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गाय की एंट्री हो गई है। शनिवार को दिग्विजय सिंह द्वारा गाय पर टिप्पणी करने के बाद रविवार को उन्हीं के छोटे भाई और चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी गाय को लेकर टिप्पणी दी है। लक्ष्णम सिंह ने कहा कि, गाय हमारी मां जैसी है, गाय के मांस को खाने के बारे में सोचना भी पाप है। लेकिन इसके बजाए हम बेरोजगारी, महंगाई पर चिंता करें, चर्चा करें तो उचित होगा।


आपको बता दें कि, इससे एक दिन पहले ही शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गाय को लेकर बयान दिया था। एक दिन बाद उनके छोटे भाई द्वारा दिग्विजय को ही नसीहत देती हुई टिप्पणी कर दी है।


लक्ष्मण सिंह ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, गाय हमारी "माता" स्वरूप है। उसके भक्षण के बारे में सोचना भी "पाप" है। हम "बेरोजगारी","महंगाई पर चिंता करें, चर्चा करें तो उचित होगा।' उन्होंने अपना ट्वीट कांग्रेस और कमलनाथ को टैग भी किया है।


दिग्विजय ने सावरकर के हवाले से कही थी ये बात

दरअसल, शनिवार को दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि, गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल (गोबर) पर लोटती है, वो कैसे हमारी माता हो सकती है। उन्होंने ये भी कहा कि, सावरकर ने किताब में लिखा है कि, गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि, ये वही सावरकर हैं जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं।' बता दें कि, कांग्रेस के जनजागरण अभियान में शथामिल हुए दिग्विजय सिंह ने आगे कह था कि, हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी हुई है।


बीजेपी बोली- ये हिंदुओं का अपमान है

दिग्विजय द्वारा सावरकर का हवाला देते हुए दिये गए बयान के बाद बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय दिन रात सिर्फ हिंदुओं को बदनाम करने में लगे हुए हैं।' उन्होंने कहा कि, दिग्विजय सिंह वो महापुरुष हैं जो हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र करने में दिन-रात मेहनत और परिश्रम करते रहते हैं। आप अगर इतना ही हिंदू और हिंदुस्तान की भलाई के लिए काम करते तो ना ही पाकिस्तान में जिन्ना पैदा होता और ना ही आतंकवाद इस देश की धरती पर कहीं दिखाई देता। हिंदू धर्म में क्या-क्या खामियां हैं और हिंदू धर्म को कैसे बदनाम किया जाए, दिग्विजय सिंह 24 घंटे इसी में लगे रहते हैं। कभी सावरकर के नाम पर तो कभी दूसरे महापुरुषों के नाम पर गलत बयानी करते हैं।

सनी लियोनी के खिलाफ होगा एक्शन - देखें Video

Published on:
26 Dec 2021 05:21 pm
Also Read
View All