-दिग्विजय सिंह बोले- मैं मौज-मस्ती क्यों नहीं कर सकता-कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा नाचते नजर आए दिग्विजय-भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी हैं दिग्विजय सिंह-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला वीडियो
भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की राजनीतिक सक्रीयता कुछ अलग ही हटकर दिकाई दे रही है। बीते कुछ दिनों पर गौर करें तो कभी वो मदमस्त फकीर बने दिखाई देते हैं तो कभी ढोल की थाप पर किसी बाराती की तरह झूमते थिरकते नजर आते हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ढोल-मांदल की थाप पर न सिर्फ जमकर डांस किया, बल्कि डांस का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते दिग्विजय सिंह ने लिखा, Why can’t a 75 year old young man have fun! यानी, 75 साल का शख्स मस्ती क्यों नहीं कर सकता।
आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी भी हैं। उनके चिरंजीव, कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं राधौगढ़ रियासत के युवराज जयवर्धन सिंह ने उनके डांस के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा में ये है जोश परम आदरणीय राजा दिग्विजय सिंह जी का।' इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने अपनी ओर से अंग्रेजी में लिखा कि 'Why can’t a 75 year old young man have fun! दिग्विजय ने अपने ट्वीट में आगे ये भी लिखा कि, ! Yesterday you saw 75 year Siddaramaiah running with Rahul ji! For Men, you are as old as you feel and if we feel we are young why not?'
रहीम का दोहा लिखकर खुद को साबित किया मदमस्त फकीर
इस ट्वीट के साथ दिग्विजय सिंह ने रहीम का एक दोहा भी शेयर किया। चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, जाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह। इस प्रकार उन्होंने खुद को एक मदमस्त फकीर घोषित किया।