
तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, TI समेत 3 की मौत, 3 गंभीर
नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले पिपरिया बनखेड़ी के पास एक बेकाबू पिकअप वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गायलों को पिपरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
9 साल की मासूम बच्ची की भी मौत
मामले को लेकर एसडीओपी शिवेंदु जोशी का कहना है कि, इस भीषण सड़क हादसे में पचमढ़ी पुलिस स्कूल में पदस्थ टीआई उमेद सिंह राजपूत और कपूरी निवासी पंडित हल्के भैया गिर्दोनिया की मौत हो गई। उमेद सिंह बनखेड़ी थाने भी पदस्थ थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार 9 साल की बच्ची पायल की भी हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, हादसे में रजोला निवासी दिनेश अहिरवार, धनबाई अहिरवार और उनका बेटा साहिल (10) घायल हैं। टीआई के निधन की वजह से पुलिस महकमे के अधिकारी-कर्मचारी भी दुख में हैं।
खौफनाक था मंजर
इस संबंध में SDOP शिवेंदु जोशी का कहना है कि, टीआई उमेश सिंह राजपूत, कपूरी वाले पंडित हल्के भैया गिर्दोनिया के साथ पिपरिया से बाइक पर सवार होकर बनखेड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप ने सामने से आ रही दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप वाहन इतनी रफ्तार में अनियंत्रित हुई थी कि, किस पल में वो दो बाइकों तो टक्कर मारते हुए उनके सवारों को रौंदते हुए नकल गई, पता ही नहीं चला। एक बाइक पर सवार दो लोगों की तो स्पॉट पर ही मौत हो गई थी।
Published on:
08 Oct 2022 12:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
