Moong- नर्मदापुरम और सीहोर जैसे जिलों में मूंग के रिकॉर्ड उत्पादन पर भी किसानों की समस्या से संबंधित सवाल उठाया
Moong- एमपी के मूंग किसानों का मामला राज्यसभा में गूंजा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व सीएम राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह Digvijay singh ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने मध्यप्रदेश में मूंग की फसल की खरीद में हुई देरी और अव्यवस्था को लेकर सवाल पूछे। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पिछली बार अधिकारियों ने केमिकल पेस्टिसाइड का हवाला देकर मूंग को हानिकारक बता दिया था। इससे सरकारी खरीदी में देरी हुई जिसका किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्हें कम कीमत में फसल बेचनी पड़ी जिससे व्यापारियों को जमकर फायदा हुआ।
सांसद दिग्विजय सिंह Digvijay singh ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनावी इलाके सीहोर और होशंगाबाद में मूंग का काफी उत्पादन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद इस फसल को किसी क्लस्टर में नहीं रखा। दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी का ब्यौरा मांगा और पूछा कि प्रदेश में मूंग की कुल कितनी सरकारी खरीद की गई?
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पिछली बार राज्य के अधिकारियों द्वारा मूंग को हानिकारक बताने से इसकी खरीद देरी से शुरू करने के कारण किसानों को खासा नुकसान हुआ था। उन्हें अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ी थी।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में मूंग की अच्छी पैदावार होने के बावजूद उसे क्लस्टर (cluster) में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीधा सवाल किया कि इसे किसी क्लस्टर में क्यों नहीं डाला गया?