
भोपाल। पिछले वर्ष से अंडर ग्रेजुशन कोर्स में सेमेस्टर पद्धति को बंद कर दिया था। उसके स्थान पर वार्षिक पद्धति को लागू किया गया। इस पूरी प्रक्रिया को एक वर्ष बीत चुका है, पर अभी तक बरकतउल्ला विश्वविघालय द्वारा वार्षिक पद्धति से रिजल्ट घोषित किए जा रहे है। जानकारी के अनुसार वार्षिक पद्धति में फेल होने वाले छात्रों की संख्या में दो गुना से अधिक वृद्धि हुई है। अभी पुनर्मूयांकन किया जाना बाकी है। छात्रों का अगर इसमें रिजल्ट सुधरता है तो फेल होने वालों की संख्या में कमी आएगी। अगर रिजल्ट नहीं सुधरता है तो विषयों में फेल हुए छात्रों का पूरा साल बर्बाद हो जाएगा।
आपको बता दें कि बीएससी मेें 2017—18 में वार्षिक परीक्षा में 2,768 विधार्थी फेल हुए। जबकि साल 2015—16 में पहले सेमेस्टर में 298 व दूसरे सेमेस्टर में 706 स्टूडेंट फेल हुए थे। साथ ही पास होने वाले छात्रों का वार्षिक रिजल्ट कुल 71.54 प्रतिशत रहा। ऐसा ही कुछ हाल अन्य कोर्स का भी है। जिससे यह समझ आता है कि वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों का प्रतिशत बढ़ रहा है। कुछ जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। सेमेस्टर सिस्टम बच्चों के लिए अच्छा है। क्योंकि इसमें किसी विषय में फेल होने पर, पूरा साल बर्बाद नहीं होता। जबकि वार्षिक पद्धति में पूरा साल बर्बाद होता है। सेमेस्टर पद्धति के अंतर्गत रिजल्ट सुधारने का अवसर दो बार मिलता है, जबकि वार्षिक में सिर्फ एक बार।
अगर सब्जेक्ट की बात करें तो सेमेस्टर परीक्षा में पूरा विषय दो भागों में बंट जाता है। जबकि वार्षिक परीक्षा में पूरा सिलेब्स एक साथ पढ़ना होता है। जिससे एग्जाम के समय बच्चों को पढ़ने में दिक्कत होती है। पिछले साल शुरू हुए सत्र के बाद, नए सत्र में भी दो माह बीत चुके है। लेकिन न अभी तक पुनर्मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ और न ही सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख डिसाइड की गई। जिसके चलते छात्र परेशान है।
इसलिए बढ़ रहा फेल होने छात्रों का प्रतिशत
वहीं कुछ शिक्षकों ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत छात्रों को परीक्षा के तैयारी के लिए अधिक समय मिलता है, पर परीक्षा के दौरान पूरे सिलेब्स का लोड एक साथ आने पर छात्र बेहतर परफॉर्मेस नहीं दे पाते। जिसके चलते यह पद्धति अच्छी नहीं कही जा सकती। जबकि सेमेस्टर सिस्टम में छात्र के सर कोर्स का लोड कम होता है। साथ ही फेल होने पर पूरा साल बर्बाद भी नहीं होता। इसलिए शिक्षक सेमेस्टर सिस्टम को बंद करवाने के हक में नहीं थे।