भोपाल

40 किमी पास आ जाएंगे एमपी के दो प्रमुख शहर, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Naikheri Nagda Ratlam route- सीएम ने 150 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात करार दिया

2 min read
Mar 06, 2026
distance will be reduced by 40 km via the Naikheri Nagda Ratlam route- एआई तस्वीर

Naikheri Nagda Ratlam route- उज्जैन जिले का बड़नगर विकास में अग्रणी रहेगा। इसे इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल किया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। ये लोग नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सीएम का आभार प्रकट करने आए थे। बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को साफा और गजमाला पहनाई। सीएम ने 150 करोड़ रुपए के नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग प्रोजेक्ट को बड़नगर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि धार में देश का पहला पीएम मित्र पार्क बन रहा है। टेक्सटाइल सेक्टर के इस मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का लाभ भी बड़नगरवासियों को मिलेगा। उन्होंने बड़नगर की गौशालाओं को नरवाई प्रबंधन के लिए मशीनें लेने में सहायता के लिए स्वेच्छानुदान निधि से राशि देने की घोषणा की। सीएम ने बड़नगर की व्यायाम शालाओं को भी प्रोत्साहनस्वरूप एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन और बड़नगर अब 3 प्रमुख मार्गों के माध्यम से रतलाम से जुड़ गया है। तीसरा नया 2 लेन रास्ता गंभीर डैम के पास से नागदा होकर निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि लगभग 150 करोड़ रूपए का नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी।

सिंहस्थ 2028 का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस महा आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित मार्ग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वर्तमान में रतलाम से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु मुख्यत: बदनावर-बड़नगर मार्ग से आवागमन करते हैं जिसकी कुल लंबाई करीब 115 किमी है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई करीब 74 किमी है जोकि वर्तमान प्रचलित मार्ग की तुलना में करीब 40 किमी कम है। इससे यात्रा की दूरी एवं समय दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी। मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। नई सड़क से सिंहस्थ 2028 के आयोजन में भी सुविधा होगी।

सड़कों को विकास का आधार बताते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि आगामी वर्षों में रतलाम सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़नगर का संपर्क सुगम और सशक्त होगा। इन सड़कों से बड़नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में विमानतल भी बनाया जा रहा है, इसका लाभ भी बड़नगर को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

Published on:
06 Mar 2026 09:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर