भोपाल

इस समय देरी जान पर पड़ सकती है भारी, इसलिए इन चीजों को न करें इग्नोर

कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1729 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75405 हो गई है....
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2021, 1:55 PM IST
5_day.png
coronavirus

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना (coronavirus) के 12384 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 459195 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4863 पहुंची है। वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1729 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75405 हो गई है।

शहर में अब तक कोरोना के 692 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 64940 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 9773 एक्टिव केसेज हैं।

तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

दरअसल, इन दिनों जिन लोगों को खांसी, जुखाम, बुखार हो रहा है वह इसको पहले एक-दो दिन हल्के में लेते है लेकिन बाद में ये अपना रुप बढ़ा रहा है। इस तरह पांच से सात दिन गुजारना कई केसों में भारी पड़ रहा है। जांच के बाद कोरोना निकलने पर ऐसे लोंगो को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट या आइसीयू में भर्ती कर उपचार करना पड़ता है।

ऐसी बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों को विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि उक्त लक्षण दिखें वे तुरंत तो वे डॉक्टर को बताएं। अपना टेस्ट तुरंत कराकर इलाज करें। अगर आप देरी करते है तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

करें ये सारे काम

डॉक्टर्स और एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे व्यक्ति जो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज किडनी, अस्थमा, कैंसर आदि बीमारियों से पीड़ित हैं, वे हमेशा मास्क लगाए रखें। भीड़-भाड़ में न जाएं, आपस में दो गज की दूरी बनाकर रखें। हाथों को सैनिटाइज करते रहें और बार-बार साबुन से धोते रहें। जिन लोगों को सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, भूख न लगना, दस्त लगना आदि के लक्षण हैं, घर पर इलाज न लें।

Updated on:
23 Apr 2021, 1:55 PM IST
Published on: