भोपाल

फिर महंगा हुआ घरेलू LPG Cylinder, 50 रुपए की बढ़ोत्तरी

LPG Cylinder Price Hike घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर हुआ इजाफा
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2022, 12:18 PM IST
lpg_gas.jpg

भोपाल. पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। 6 जुलाई बुधवार को तेल कंपनियों की ओर से एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। तेज कंपनियों ने एक तरफ जहां घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है तो वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 8.50 रुपए की कटौती की गई है। इससे पहले एक जुलाई को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 198 रुपए कम हुए थे।

घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, कमर्शियल और सस्ता
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर 50 रुपए की बढ़ोत्तरी होने से जनता पर महंगाई की मार पड़ना तय है। बात अगर मध्यप्रदेश की करें तो भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर बुधवार से 1066 रुपए का मिलेगा। मंगलवार तक भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1016 रुपए थे। वहीं 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत भोपाल में आज से 2021 रुपये से घ कर 2012.50 रुपए हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 198 रुपए की कटौती की थी जिससे उम्मीद की जा रही थी कि आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी कटौती की जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

200 रुपये प्रत‍ि स‍िलेंडर की सब्‍सिडी
प‍िछले द‍िनों सरकार ने जनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए उज्जवला योजना के तहत 200 रुपये प्रत‍ि स‍िलेंडर की सब्‍सिडी देने का ऐलान क‍िया था। यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर तक ही मिलेगी, सरकार के इस कदम से 9 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा हुआ है।

Updated on:
6 Jul 2022, 12:18 PM IST
Published on: