नवरात्रि में देवी मां के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।नवरात्रि में ज्यादातर लोग नौ दिन तक का उपवास भी रखते हैं। साथ ही, वो मां दुर्गा की उपासना करते हैं। हालांकि, उपवास के दौरान आपको भोजन पर विशेष ध्यान रखना होता है। आइये जानते हैं उपवास के दौरान क्या ग्रहण करना फायदेमंद है और किससे होता है नुकसान।
भोपाल/ शारदीय नवरात्रि सीज़न अपने जोर शोर से शुरू हो गई है। इस बार 29 सितंबर से इसकी शुरुआत हुई है। नवरात्रि में देवी मां के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह से उनकी पूजा-अर्चनाकरते हैं। इस मौके पर कई लोग घर में कलश स्थापित करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि में ज्यादातर लोग नौ दिन तक का उपवास भी रखते हैं। साथ ही वो मां दुर्गा की उपासना करते हैं। हालांकि, उपवास के दौरान आपको भोजन पर विशेष ध्यान रखना होता है। क्योंकि, थोड़ी सी भी गलती हमारी उपासना पर तो असर डालेगी ही, साथ ही सेहत को भी काफी नुकसान पहुंचा सकती है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें व्रत के दौरान खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं व्रत के दौरान किन चीजों को खाने का परहेज़ रखना चाहिए।
व्रत में ये चीजें पहुंचाएंगी फायदा
-नवरात्रि उपवास के दौरान सिर्फ फलाहार ही लेना चाहिए। आपको बता दें कि कुट्टू, सिंघाड़े, सामग, राजगिरा, साबुदाना ये सभी सेहत से भरपूर फलाहारी अनाज हैं। आप कुट्टू, सिंघाड़े और राजगिरा को आटे के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
-सामग की खिचड़ी, खीर और ढोकला भी व्रत के दौरान खाया जा सकता है। वहीं, साबुदाने का पापड़, खीर, खिचड़ी और वडा भी व्रत के दौरान नुकसान से बचाएगा।
-उपवास के दौरान खाने में मसाले के तौर पर जीरा और जीरे का पाउडर, काली मिर्च और उसका पाउडर, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, अजवायन, सूखे अनार के बीज, इमली और जायफल का सेवन किया जा सकता है।
-नवरात्रि में लोग शाकाहारी डाइट अधिक लेते हैं। इसमें आप शकरकंदी, आलू, अरबी, कचालू, पालक, तोरी, घिया, खीरा, गाजर की सब्जी खा सकते हैं।
-नवरात्रि में उपवास के दौरान अपना खाना देसी घी और बादाम के तेल में बनाकर ही खाएं। कम या बिना तेल की चीजें सेहत को किसी भी तरह के नुकसान से बचाएंगी।
-उपवास के दौरान फलों के सेवन से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी पूरी होती है। पपीता, सेब, नाशपाती और अनार जैसे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। ये फल शरीर को नियमित शक्ति प्रदान करते हैं।
-दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, लस्सी, बटरमिल्क, पनीर, चीज, व्हाइट बटर, घी, मलाई और खोए का भी सेवन किया जा सकता है।
व्रत में इन चीजों से करें परहेज़
-नवरात्रि के वत्र में मांसाहारी खाने से बचें। ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें कि, व्रत में खाए जाने वाले भोजन में प्याज और लहसुन का प्रयोग न हो।
-नवरात्रि व्रत में हल्दी, हींग, सरसो का तेल, मेथी दाना, गरम मसाला और धनिया पाउडर का इस्तेमाल वर्जित होता है। नमक में केवल सेंधा नमक ही खाने की अनुमति होती है।
-व्रत के दौरान रिफाइंड तेल या सोयाबीन ऑयल में खाना न पकाएं।
-फली, दाल, चावल, आटा, कॉर्नफ्लोर, व्हीट, रवा और मैदे का इस्तेमाल करने से बचें। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।