भोपाल

Dr. Narottam Mishra Driving Video – जब डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को घुमाया, Video में देखें पूर्व मंत्री की ड्राइविंग का अंदाज

एमपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। डॉ. मिश्रा एक रिसॉर्ट में 'गोल्फ कार्ट' चलाते दिखे। उन्होंने एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव को अपने साथ बैठाया और ड्राइविंग सीट संभाल ली। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को 'गोल्फ कार्ट' से पूरा रिसॉर्ट घुमाया।

2 min read
May 04, 2024
Former Home Minister Dr. Narottam Mishra Driving Video

Former Home Minister Dr. Narottam Mishra Driving Video एमपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। डॉ. मिश्रा एक रिसॉर्ट में 'गोल्फ कार्ट' चलाते दिखे। उन्होंने एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव को अपने साथ बैठाया और ड्राइविंग सीट संभाल ली। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव को 'गोल्फ कार्ट' से पूरा रिसॉर्ट घुमाया। सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ड्राइविंग का वीडियो Dr. Narottam Mishra Driving Video भी बना है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का यह अनोखा अंदाज़ ग्वालियर में दिखाई दिया। पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने सीएम को ई रिक्शे- (ई कार्ट) से पूरा रिसॉर्ट घुमाया।

ग्वालियर के इम्पीरियल रिसॉर्ट में प्रबुद्ध जनों की बैठक रखी गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव जैसे ही बैठक को संबोधित करने रिसॉर्ट पहुंचे, पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया और उन्हें गोल्फ कार्ट (इलेक्ट्रिक व्हीकल) में बैठाया। इसके बाद डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने खुद स्टीयरिंग संभाल ली और मुख्यमंत्री को ई कार्ट से घुमाते हुए बैठक स्थल पर ले गए। सीएम डॉ. मोहन यादव पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ई कार्ट की सवारी करते हुए ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

इसके बाद डॉ मोहन यादव ने प्रबुद्ध जनों की बैठक को संबोधित किया। सीएम ने यहां उपस्थित प्रबुद्ध जनों को बताया कि चुनावी बेला में सभी वर्ग के लोगों से वे मेल मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में देश और प्रदेश को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

Updated on:
04 May 2024 06:44 pm
Published on:
04 May 2024 06:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर