Twisha Sharma Case - ट्विशा मौत मामले में CBI की एंट्री..डिप्टी SP निशु कुशवाह संभालेंगी जांच, सबूतों की पड़ताल और पुराने बयानों के वेरिफिकेशन पर फोकस किया
Twisha Sharma Case - मॉडल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में अब CBI एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार को सीबीआई टीम सुबह से सक्रिय हो गई। इससे पहले सोमवार देर शाम भोपाल आए सीबीआई अधिकारियों ने कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज केस को री रजिस्टर्ड कराय। नई एफआईआर में ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने देशभर में चर्चित इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक तेज तर्रार महिला अधिकारी को अहम जिम्मेदारी दी है। ट्विशा शर्मा डेथ केस की परतें खोलने का दायित्व डीएसपी निशु कुशवाहा को सौंपा गया है। उन्हें केस का जांच अधिकारी (IO) नियुक्त किया गया है।
फोरेंसिक टीम की जांच पूरी पर रिपोर्ट में समय लगेगा
दोबारा पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली एम्स की फोरेंसिक टीम जांच पूरी कर लौट चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार रिपोर्ट आने में समय लगेगा क्योंकि हिस्टो पैथोलॉजी और विसरा जांच बाकी है।
अस्थि विसर्जन:
ट्विशा के पिता नवनीत शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा सोमवार को टिवशा की अस्थियां लेकर ऋषिकेश रवाना हो गए। परिवार लगातार मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीबीआई ने नई एफआईआर नंबर RC0522026S0004 से 25 मई 2026 को केस दर्ज कराया। इसमें धारा 80(2), 85 और 3(5) भी शामिल हैं। सास और पति के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 भी लगाई गई हैं।
ट्विशा केस की CBI जांच SP राजबीर सिंह के नेतृत्व में होगी। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जिम्मेदारी डिप्टी SP निशु कुशवाहा को सौंपी गई है जोकि ऐसे मामलों की विशेषज्ञ मानी जाती हैं। उन्हें केस का जांच अधिकारी (IO) नियुक्त किया गया है।
डिप्टी SP निशु कुशवाह सामान्य जांच, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच का खासा अनुभव रखती है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है। CBI की एंट्री के बाद केस में नए सिरे से जांच की जा रही है। सबूतों की पड़ताल और पुराने बयानों के वेरिफिकेशन पर फोकस किया जा रहा है।