भोपाल

आज रावण मर जाएगा लेकिन अपराध के ये 10 चेहरे करते रहेंगे कलंकित

MP News: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा(Dussehra 2025) पर्व पर गुरुवार को रावण दहन होगा। लोग इसके साक्षी बनेंगे। प्रभु श्रीराम के बाणों से प्रतीकात्मक रावण का वध तो हो जाएगा, लेकिन 10 अहम अपराध के रूप में रावण समाज में बरकरार रहेगा।

3 min read
Oct 02, 2025
Dussehra 2025 (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा(Dussehra 2025) पर्व पर गुरुवार को रावण दहन होगा। लोग इसके साक्षी बनेंगे। प्रभु श्रीराम के बाणों से प्रतीकात्मक रावण का वध तो हो जाएगा, लेकिन 10 अहम अपराध के रूप में रावण समाज में बरकरार रहेगा। आइए। इस दशहरा एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के अनुसार समाज को कलंकित करने वाले 10 ऐसे अपराधों की जानकारी यहां दीजा रही है। पढ़ें और चिंतन करें….

ये भी पढ़ें

आ गई अमीरों की लिस्ट… नंबर-1 पर मुकेश अंबानी, अरबपतियों की सूची में छाए MP के उद्योगपति

पत्रिका संकल्प

अपराधों के खिलाफ पत्रिक ने हमेशा आवाज उठाई है। चाहे साइबर अपराध हों या गुंडाराज। अपराध रोकने के लिए हम सजग रहे है। अपराधों को यामने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार च प्रशासन की नहीं है। हर नागरिक को जिम्मेदारी उठानी होगी। जागरुक होना होगा। पुलिस का सहयोगी बनना होगा। तभी ऐसे मामलों का खात्मा होगा। आइए हमारे साथ दशहरे(Dussehra 2025) पर संकल्प लें।

बच्चों पर अपराध

बच्चों पर होने वाले अपराध में मप्र देश में नंबर-१ है। देश में बच्चों पर हुए कुल अपराध के देश में 1.77 लाख मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा 22393
मामले मध्यप्रदेश में दर्ज किए गए। 2021 से यह आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद यूपी और महाराष्ट्र हैं।

महिला अपराध

2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। देश में कुल 4,48,211 केस दर्ज हुए। इनमें मप्र में 32,342 केस दर्ज किए गए। मप्र देश में पांचवें नंबर पर है। 66,381 अपराधों के साथ यूपी नंबर-1 रहा। चिंता यह कि सबसे ज्यादा अपराध अपनों ने ही किए।

धार्मिक उन्माद

सांप्रदायिक तनाव के मामले में भी अपना प्रदेश देश में टॉप-10 में बरकरार है। प्रदेश को इस मामले में 5वां स्थान मिला है। सांप्रदायिक धार्मिक बवाल की सबसे ज्यादा 107 घटनाए, बिहार में हुई। उसके बाद ओडिशा में 44. महाराष्ट्र में 27, झारखंड में 19 और मप्र में 18 घटनाएं हुई।

किसान आत्महत्या

देश में 4690 किसान और 6096 कृषि मजदूरों ने आत्महत्या की। यह देश में हुई कुरल आत्महत्याओं का 6.3% है। सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में 38.5% हुईं। मप इसमें नंचर-5 पर है। यहां देश की कुल आत्महत्याओं के 7.2% किसानों ने आत्महत्याएं की है।

मानव तस्करी का दंश

देश में पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा चच्चे मप्र से गायब है। 2023 में 12091 बच्चे लापता हुए, इनमें 9625 बेटियां हैं। प. बंगाल में सबसे ज्यादा 21,661 बच्चे गायध गायब हुए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें से कई मानव तस्करी के शिकार हुए। पुलिस ने कई की बुढ़ा तो वह गिरोह पकड़ाया।

दहेज हत्या के बढ़ते मामले

यहेज हत्था के मामलों में अपना प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। हालाकि हमसे आगे उत्तरप्रदेश और बिहार है। आंकड़े बताते हैं. देश में सबसे ज्यादा दहेज हत्या 2122 उत्तरप्रदेश में हुई। उसके बाद बिहार में 1143 हुई। मप्र में 468 दहेज हत्याएं हुई। वहीं, 11768 अपहरण और 1832 हत्याएं हुई हैं।

जातीय हिंसा

अनुसूचित जातियों (एससी) पर हो रहे अपराधों में मप्र तीसरे नंबर पर है। देश में एससी के खिलाफ अपराध के 57,889 केस दर्ज हुए। यूपी में सबसे ज्यादा 15130 और राजस्थान में 8449 केस दर्ज किए। मप्र में 8232 मामले दर्ज हुए।

भ्रष्टाचार में आगे

भ्रष्टाचार का दीमक भी प्रदेश को खोखला कर रहा है। भ्रष्टाचार के मामलों में मप्र देश में सातवें नंबर पर है। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में सबसे ज्यादा 763 मामले दर्ज किए गए। जबकि मध्यप्रदेश में 262 केस दर्ज किए गए हैं।

ट्रेन में बढ़ती चोरी

रेलवे में यात्रियों से चोरी की घटनाओं में भी अपना प्रदेश पीछे नहीं है। हालत ऐसी है कि चोरी के ऐसे मामलों में मप्र चौथे स्थान पर है। सबसे ज्यादा 4672 चोरी के मामले उत्तरप्रदेश में सामने आए। इसके बाद बिहार और महाराष्ट्र हैं। मप्र में चोरी की 10,561 पटनाएं सामने आई।

साइबर अपराध

प्रदेश में साइबर अपराध नई चुनौती चनी है। 2018 में 2934 मामले थे, 2023 में 11 हजार हो गए। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार 2024 में ओटीपी, कॉल, क्रेडिट डेबिट कार्ड समेत ऑनलाइन माध्यम से 47,777 शिकायतें आई। इनमें 40,506 का निपटारा किया।

ये भी पढ़ें

बेनकाब हुआ ‘ऑनलाइन सट्टा रैकेट’, महादेव ऐप से रुद्र का कनेक्शन, होंगे बड़े खुलासे!

Published on:
02 Oct 2025 08:36 am
Also Read
View All

अगली खबर