Eid-al-Adha 2024: आज सोमवार 17 जून 2024 को मध्य प्रदेश समेत देश भर में बकरा ईद (Eid-al-Adha 2024) का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। यहां देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ में उठे लाखों हाथ
Eid-al-Adha 2024: आज सोमवार 17 जून 2024 को मध्य प्रदेश समेत देश भर में बकरा ईद (Eid-al-Adha 2024) का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। ईदगाह में नमाज अदा करने हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देशभर में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
बता दें कि इस्लाम में मान्यता है कि बकरा ईद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम धर्मावलंबी अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं।
कटनी. मुस्लिम धर्मावलंबियों के इष्ट की याद में मनाया जाने वाला ईद उल अजहा बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। आज आदर्श कॉलोनी स्थित शहर के प्रमुख ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज में देश में अमन चैन और शांति के लिए दुआ की। ईदगाह के अलावा शहर के प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ईदगाह में जनप्रतिनिधि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाईचारे का संदेश देने के लिए सभी को गले लगकर पर्व की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मुस्तैद रहे।