- स्विटजरलैंड से लेकर दुबई तक भोपाल की मिठास- विदेशों में मची भोपाल की सेवइयों की धूम- शहर में हर रोज बनाई जा रही 7-8 टन सेवइयां- अफ्गानिस्तान-भूटान की पूरी नहीं हो पा रही डिमांड
भोपाल. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ईद की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो गई हैं। ईद की जिक्र हो और मीठे की बात न हो, ये हो नहीं सकता। इस पर्व पर मिठास घोलने के लिए सेवईंयों का बड़ा किरदार है। इसी मिठास को दुनियाभर में फैलाने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं।
हम बात करे रहे हैं भोपाल में बन रही उन सेवइयों के बारे में जिसे अकसर लोग ईद पर खाना- खिलाना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि शहर में बनने वाली इन सेवइयों की डिमांड सिर्फ भोपाल या एमपी में ही नहीं, बल्कि देश के साथ साथ विदेशों तक है। राजधानी में हर रोज 6 से 7 टन सेवईयों का उत्पादन हो रहा है। यहां से पूरे देश में सप्लाई है। एयरपोर्ट के पास शांति नगर में सिवइयों के लिए लगी यूनिट में 24 घंटे काम चल रहा है।
यूनिट के संचालक मोहम्मद साद ने बताया कि तीन पीढ़ियों से वो इस कारोबार में 1954 से जुड़े हुए हैं। इसकी डिजाइन और पैकिंग मटेरियल स्विजरलैंड का उपयोग कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों के साथ ही अफगानिस्तान और भूटान से डिमांड आई है। लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। भोपाल की सिवइयों को विदेशों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जल्द ही दुबई समेत खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी की जा रही है।
भोपाल में सेवइयों की आवक दूसरे राज्यों से भी आ रही है। साथ ही लखनऊ समेत कई अन्य राज्यों से भी इसकी खास डिमांड है। ईद आते आते इसकी आवक काफी अधिक हो जाएगी।