Breaking: बसपा नहीं करेगी गठबंधन, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, देखें प्रत्याशियों की पहली सूची
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को विराम देते हुए बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को ऐलान कर दिया कि वो प्रदेश की 230 सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी। बसपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है।
मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने जा रहे विधानसभा से पहले प्रत्याशियों की सूची जारी करने में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बाजी मार ली है। उसने भाजपा और कांग्रेस से भी पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
भोपाल स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय से जारी सूची में तीन से चार विधायकों को दोबारा टिकट दी गई है। इन विधायकों में शीला त्यागी, उषा चौधरी और सत्यप्रकाश शंखवार को दोबारा से टिकट मिला है। जबकि मौजूदा विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम पहली सूची में नहीं है। 2013 के विधानसभा चुनावों में बसपा ने राज्य में चार सीटें जीतीं थीं, लेकिन प्रदेश में करीब 40 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां पर बसपा का प्रभाव है।
यहां देखें लिस्ट
लाल सिंह केवट- सबलगढ (जिला मुरैना)
सत्य प्रकाश -अंबाह (जिला मुरैना )
लाखन सिंह यादव- सेवड़ा (जिला दतिया)
संजीव सिंह कुशवाहा-भिंड
प्रगति लाल यादव- करैरा (जिला शिवपुरी)
बालकृष्ण महोबिया -अशोकनगर
पुष्पेंद्र अहिरवार- चंदला (जिला छतरपुर)
रामबाई परिहार -पथरिया (जिला दमोह)
बेलन सिंह धुर्वे -जबेरा (जिला दमोह)
उषा चौधरी विधायक- रैगांव( जिला सतना)
छंगेलाल कोल -अमरपाटन ( जिला सतना)
रामलखन सिंह पटेल -रामपुर बाघेलान(जिला सतना)
राम गरीब कोल - सिरमौर (जिला रीवा)
पंकज सिंह पटेल- सिमरिया ( जिला रीवा)
सीमा सिंह -देवतालाब (जिला रीवा)
शीला त्यागी विधायक -मनगवां ( जिला रीवा)
अशोक पैगाम- चितरंगी (जिला सिंगरौली)
अवध प्रताप सिंह -धोहनी (जिला सीधी)
मोहदल सिंह पाव-जैतपुर (जिला शहडोल)
शिव प्रसाद कोल- बांधवगढ़ (जिला उमरिया)
गोविंद पटेल- बोहरीबंद (जिला कटनी)
बबीता गोटिया- सिहोरा (जिला जबलपुर)
इन क्षेत्रों में है बसपा का प्रभाव
मध्यप्रदेश के सुमावली, जौरा, वारासिवनी, सबलगढ़, दिमनी, अंबाह, मुरैना, भिंड, रामपुर बघेलान, सतना, रीवा, सेमारिया, महाराजपुर, पन्ना, देवतालाब, अशोकनगर, रेगांव, चित्रकूट, मैहर, अमरपाटन, नागौद, अटेर, लहार, कटंगी, जतारा, चुरहट, सिरमौर, त्यौंथर, चितरंगी, देवसर और सिंगरौली।
बसपा एक नजर में
1990 में उत्तर प्रदेश से निकलकर बसपा ने पहली बार मध्यप्रदेश के चुनाव में कदम रखा था।
-1996 में लोकसभा चुनाव में सतना संसदीय सीट से बसपा उम्मीदवार सुखलाल कुशवाहा ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव हराया और जीत दर्ज की।
-कुशवाहा के सामने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह खड़े हुए थे। उस समय अर्जुन सिंह कांग्रेस से अलग हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस (T) बना ली थी।
विधानसभा चुनाव में
बसपा का वोट प्रतिशत
1990 में 3.50
1993 में 6.04
1998 में 7.02
-2003 में 7.26
-2008 में 8.72
-2013 में 6.5 फीसदी