
भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2018 के आचार संहिता लगने के ठीक एक दिन बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भोपाल में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में आयोग ने 7 प्रमुख राजनीतिक दलों को बुलाया था। बैठक में समाजवादी पार्टी को नहीं बुलाया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी को नहीं बुलाए जाने से पार्टी के नेताओं नाराजगी जताई है। सपा के नेताओं का कहना है कि आयोग ने हमें बैठक में क्यों नहीं बुला इसकी जानकारी अधिकारियों से की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर की पाटियों को बुलाया
बैठक में समाजवादी पार्टी को नहीं बुलाए जाने के जबाब में चुनाव आयोग का कहना जो बैठक में केवल राष्ट्रीय स्तर की पाटियों को बुलाया गया था। सपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी नहीं इस लिए बैठक में नहीं बुलाया गया। आगे जो भी चुनाव को लेकर चर्चाए या बैठकें होगी उसमें पाटियों को उसमें विचार किया जाएगा कि अन्य लोकल पाटियों को बुलाना है या नहीं।
20 बिन्दुओ का पालन करने के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2018 चुनाव आयोग ने रविवार को बैठक लीं। बैठक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 7 प्रमुख राजनीतिक दलों को बुलाया और उनसे 20 बिन्दुओं को पालन करने के निर्देश दिए। चुनाव आयोग ने पाटियों के नेताओं से इन 20 बिन्दुओं का तत्काल से पालन करने को कहा ताकि होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी तरह की परेशानियां सामने न आए।
सपा नेता अर्जुन आर्या लेगें कांग्रेस की सदस्यता
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा सपा पार्टी के नेताओं को नहीं बुलाने से नाराज पार्टी के नेता पहले से परेशान है और दूसरी और समाजवादी पार्टी के नेता अर्जुन आर्या पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ने से इंकार कर दिया है। जिससे सपा पार्टी को एक साथ परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन आर्या बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। वहीं पिछले दिनों आंदोलन के चलते प्रशासन ने उन्हें जेल में बंद कर दिया था। वहीं वर्तमान में वे बुधनी में किसानों के लड़ाई लड़ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में अर्जुन आर्या को अपना चेहरा बनाने वाली थी! लेकिन अब आर्या ने सपा को भी झटका दे दिया है। वहीं अर्जुन आर्या का कहना है कि वे कांग्रेस के साथ मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के खिलाफ कंहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन आर्या आने वाली 12 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।