भोपाल

एमपी से कौन तीन नेता जाएंगे राज्यसभा, आज शाम को ऐलान करेगा चुनाव आयोग

Rajyasabha Chunav- बुधवार को भोपाल में रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी की, आज आधिकारिक रूप से नामों का ऐलान किया जाएगा

2 min read
Jun 11, 2026
Election Commission to announce names for MP Rajya Sabha elections today
MP Rajya Sabha elections एमपी राज्यसभा चुनाव: फोटो Patrika.com

MP Rajyasabha Election- मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गईं मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natarajan का नामांकन निरस्त किया जा चुका है।इस मुद्दे पर विपक्ष देशभर में हमलावर है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि राज्य के सभी पार्टी विधायक राष्ट्रपति भवन के सामने मार्च करेंगे। नामांकन रद्द किए जाने के मामले में मीनाक्षी नटराजन की अपील पर चुनाव आयोग विशेषज्ञों से रायशुमारी कर रहा रहा है। कांग्रेस ने जहां राष्ट्रपति से समय मांगा है वहीं कोर्ट जाने की भी तैयारी की है। प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच बुधवार को भोपाल में रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रदेश से तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी कर दी। हालांकि आधिकारिक तौर पर आज नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद ही इन नामों का ऐलान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन पर नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत की थी। इस आधार पर उनका नामांकन रद्द करने की मांग भी की।

राहुल कोठारी की शिकायत में आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना में परिवाद दर्ज है। 20 अगस्त 2025 को शिकायतकर्ता ए. श्रीलता ने हैदराबाद की 'फोर्थ एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट' की कोर्ट में नटराजन व अन्य के खिलाफ याचिका लगाई। इसमें नटराजन आरोपी नंबर-4 है। उन पर बीएनएस की धारा 356, 61, 45, 46, 351(2), 3(5) और 79 आरोपित की गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर से बीजेपी नेता ने कहा कि यदि प्रकरण नामांकन के समय अस्तित्व में था तो शपथ पत्र में यह जानकारी नहीं दी गई। इसपर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया था।

मीनाक्षी को राहत नहीं, तीनों भाजपाइयों के नाम

इस बीच बुधवार को देर शाम रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियोें के नामों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी का नाम गायब है, सूची में तीनों उम्मीदवार बीजेपी के हैं। मीनाक्षी नटराजन को राहत नहीं मिलने से पार्टीजन अब निराश हो रहे हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची में भाजपा के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट के नाम शामिल हैं।

माना जा रहा है कि तीसरी सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महेश केवट का राज्यसभा जाना तय है। हालांकि आधिकारिक घोषणा 11 जून को शाम को की जाएगी। एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों के नामों का ऐलान, आज नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद होगा।

Published on:
11 Jun 2026 07:38 am