10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“जल्दी आइए, गड़बड़ी कर रहे हैं” मीनाक्षी नटराजन ने वरिष्ठ नेताओं को किया मोबाइल

Meenakshi Natarajan- मीनाक्षी मझधार में, केवट की राह आसान, 4 घंटे इंतजार के बाद कर्नाटक जा रहा कांग्रेस विधायकों का विमान रनवे से लौटा

2 min read
Google source verification
Meenakshi Natarajan immediately called senior leaders regarding the objection

Meenakshi Natarajan immediately called senior leaders regarding the objection (Photo- IANS)

MP Rajyasabha Chunav- राज्यसभा चुनाव में प्रदेश की तीसरी सीट के लिए चल रही सियासी रस्साकशी में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने बीजेपी की आपत्ति पर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द कर दिया। माना जा रहा है, नटराजन के नामांकन रद्द होने से भाजपा के महेश केवट की नैय्या पार हो गई है। विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा के पास भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी ने मीनाक्षी के शपथ पत्र पर आपत्ति ली थी। 2025 के एक मामले का हवाला देते हुए कोठारी ने कहा, हैदराबाद की कोर्ट में दर्ज परिवाद में नटराजन आरोपी हैं। यह जानकारी छिपाई। बीजेपी के आपत्ति लेते ही मीनाक्षी नटराजन परेशान हो उठीं। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ नेताओं को मोबाइल कर कहा कि यहां गड़बड़ी चल रही है। इसके बाद ही कांग्रेस नेता और विधायक विधानसभा पहुंचे तथा हंगामा करने लगे। एमपी कांग्रेस ने इसे जनमत, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया।

सूचना के बाद कांग्रेस विधायकों का विमान रनवे से लौट आया

कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन तो भाजपा से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट आमने-सामने खड़े हुए थे। वोटों के गणित में भाजपा की सेंधमारी से डरी कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ाबंदी की। उन्हें चार्टर्ड विमान से कर्नाटक ले जाने की तैयारी थी। 38 विधायक परिवार के साथ दोपहर 12.30 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। शाम 6.30 बजे विमान रनवे पर पहुंचा। इसी बीच मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त हो जाने की सूचना आ गई। इस सूचना के बाद कांग्रेस विधायकों का विमान रनवे से लौट आया।

आपत्ति दर्ज होते ही नटराजन ने वरिष्ठ नेताओं को मामले की जानकारी दी

सूत्रों के मुताबिक रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा के सामने बीजेपी द्वारा आपत्ति लेते ही कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन बेहद परेशान हो गई थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कानूनी विशेषज्ञ जेपी धनोपिया के साथ उन्होंने अपना पक्ष रखा। आपत्ति दर्ज होते ही मीनाक्षी नटराजन ने वरिष्ठ नेताओं को मोबाइल कर मामले की जानकारी दी। सह सूचना मिलने के बाद ही कांग्रेसी विधानसभा में पहुंचे। कांग्रेस जनों का कहना है कि जब तक चुनाव आयोग हमसे मिलकर हमारी मांगें नहीं सुनता, हम अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे रहेंगे।

दिनभर चला सियासी ड्रामा

दोपहर 12.30 बजे: सभी कांग्रेस विधायक एयरपोर्ट पहुंचे
दोप. 1 बजे: चार्टर्ड विमान भोपाल पहुंचा।
दोपहर 2.30 बजे: भाजपा ने नटराजन के नामांकन पर आपत्ति जताई।
शाम 4 बजे: कांग्रेसी विधायकों को बोर्डिंग की परमिशन मिली। शाम 4.50 बजे: भाजपा-कांग्रेस नेता विधानसभा पहुंचे, जबर्दस्त हंगामा।
शाम 6 बजे: कांग्रेस विधायक परिजनों के साथ विमान में बैठे। शाम 6.30 बजे: रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द किया। शाम 7 बजे: कांग्रेसी विधायकों से भरे प्लेन को उडऩे से पहले ही लौटा लिया।