26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रद्द माना जाएगा मीनाक्षी नटराजन का नामांकन, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Election Commission decision: चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर निर्वाचन अधिकारी के फैसले को कायम रखा।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jun 10, 2026

meenakshi

Meenakshi Natarajan - मीनाक्षी नटराजन (फोटो सोर्स- Patrika)

Meenakshi Natrajan nomination-मध्य प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव आयोग (Election Commission) से बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर निर्वाचन अधिकारी के फैसले को कायम रखा। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द माना जाएगा। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। चुनाव आयोग ने आपराधिक मामला छिपाने को आधार माना। कांग्रेस के पास अब सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचा है। चुनाव आयोग से मीनाक्षी नटराजन को राहत नहीं मिली। मंगलवार को भोपाल में भाजपा की आपत्ति के बाद निर्वाचन अधिकारी (RO) ने निरस्त कर दिया था।

भाजपा ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना राज्य में उनपर चल रहे एक आपराधिक मामले को अपने शपत पत्र में नहीं दिखाया था। भाजपा ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha) के लिए दिए अपने हलफनामे में तेलंगाना राज्य में उनके खिलाफ लंबित एक आपराधिक मामले का खुलासा नहीं किया था जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है। नामांकन रद्द किए जाने के बाद बुधवार को कांग्रेस के हाई लेवल डेलीगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने शिकायत पर विचार करने के लिए दो घंटे का समय मांगा था।

11 जून को सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी कांग्रेस

चुनाव आयोग से निराशा मिलने के बाद अब मीनाक्षी नटराजन और कांग्रेस के पास अब बस सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता बचा है। इसी को लेकर सूत्रों के हवाले खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस कल यानी 11 जून को ही मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन अधिकारी के आदेश को कायम रखने के फैसले पर कहा है कि वह दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से न्याय की गुहार लगाएंगे। पटवारी ने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों और भोपाल में सीएम आवास का घेराव करेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा सरकार के दबाव में कार्य करते हुए एक सुनियोजित षड़यंत्र के कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

दिल्ली में होगी हाई लेवल मीटिंग

बता दें कि, 11 जून को का दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस के सभी राज्यों के एआइसीसी महासचिव, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों की तत्काल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की पार्टी के अध्यक्ष्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इसकी जानकारी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि- वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर चर्चा के लिए तत्काल बैठक आयोजित की जाएगी। यह घोषणा तब की गई थी जब कांग्रेस का हाई लेवल डेलीगेशन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त करने वाले फैसले के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग के साथ मीटिंग कर वापस आया था।

बीजेपी ने लगाई थी आपत्ति

बता दें कि, मंगलवार लको बीजेपी के द्वारा मीनाक्षी नटराजन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना की एक कोर्ट में दर्ज मामले की जानकारी छिपाई है, जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया था।