भोपाल. रायसेन रोड रत्नागिरी तिराहे से आशाराम चौराहा गुना रोड तक बनी करीब 15 किलोमीटर लम्बी अयोध्या बायपास सडक़ यूं तो करीब 160 फीट चौड़ी है,लेकिन डामरीकरण इसमें फोरलेन रोड के हिसाब से किया गया है।
-इसके करोंद, भानपुर, अयोध्यानगर और रत्नागिरी में सबसे अधिक अव्यवस्थाएं रहती है।
जिसमें चलते छोड़ी गई 40-40 फीट सडक़ अब स्थायी दुकानदारों के साथ ही फुटकर कब्जा करने वाले भी कब्जा किए है। खासतौर इसके मुख्य चौराहों पर तो जाम की सबसे बड़ी दिक्कतें हैं। एक ओर शासन मिसरोद से लेकर बैरागढ़ तक 24 किलोमीटर में जाम से बचाव के लिए कॉरीडोर तोड़ रहा है, जबकि इस मार्ग पर वर्तमान रोड से दो गुना चौड़ी रोड़ बन सकती है। इस ओर कोई ध्यान हीं दे रहा है।
-खूनी सडक़ के नाम से भी जाना जाता है
इस सडक़ से दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के मार्ग सीधे जुड़े है। मुख्य मार्ग पर ईद, मलवे और खाली भारी वाहनों के खड़े होने से कॉलोनी से निकलने वालों को तेजी से आते वाहन दिखाई नहीं देते है। जिसके कारण यहां हादसे आए दिन होने से लोग इस सडक़ को खूनी सडक़ भी कहते हैं। पड़ताल में सामने आया कि कई जगह इस हाईवे पर सर्विस लेन सडक़ बनी ही नहीं है। कॉलोनी की सडक़ सीधे हाईवे से जोड़ दी गई है। जिस पर कोई ध्यान तक नहीं दे रहा है।
-चौराहों पर सबसे अधिक दिक्कतें
-आशाराम बापू चौराहे पर फल-सब्जियों की बढ़ी-बढ़ी दुकानें लोगों से सडक़ किनारे लगा ली है। कुछ लोगों ने खान-पान की होटले खोल ली है। पिछली बार अतिक्रमण यहां से हटाया गया था,लेकिन फिर लोग जम गए है।
-करोद चौराहे पर सबसे अधिक जाम लगता है। यहां रेट-गिट्टी, ईटों से लेकर मलवे तक का व्यापार लोग सडक़ पर मटेरियल डालकर कर रहे हैं। फुटकर दुकानदारों ने यहां के बस स्टॉप तक पर दुकानें लगा ली है।
-भानपुर क्षेत्र में पीपुल्स मॉल, अस्पताल की आड़ में सैकड़ों दुकानें करोद तक लगी रहते है। स्थायी दुकानदारों से भी सरकारी सडक़ को दोनों ओर से घेर रखा है।
-अयोध्या नगर चौराहे के भी यहीं हाल है। यहां भी सडक़ के दोनों ओर फुटपाथ पर बाजार लगता है। इस पूरे मार्ग पर भारी वाहनों से लेकर लोगों ने सडक़ पर स्थायी होटले तक खोल ली है।
अयोध्या चौराहे पर सबसे अधिक दुघर्टनाएं होती है। इसमें आनंद नगर के क्षेत्रीय पार्षद के परिवार में भी चुनाव के दौरान हादसे में मौत हो चुकी है। कभी स्ट्रीट लाइट बंद तो कभी जाम की दिक्कत यहां हो रही है।
-सुनील व्यास, रहवासी, अयोध्या नगर
करोद चौराहे से लेकर भानपुर तक सडक़ के दोनों ओर सैकड़ो दुकानें रसूखदारों की शह पर लगती है। इसके कारण नगर निगम इस ओर देखकर भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने बस स्टॉप तक पर कब्जा किया हुआ है।
नारायण सिंह कुशवाह, रहवासी अयोध्या बायपास
पिछले दिनों ही करोद चौराहे से अतिक्रमण की बड़ी कार्रवाई की गई थी। स्थायी दुकानदारों को भी हिदायत दी जा चुकी है। ये सहीं है कि बाकी हिस्से में भी सडक़ बन जाएं तो अतिक्रमण कम हो सकता है।
राम रतन लोहिया, एएचओ, जोन-17