भोपाल

MP Politics : आखिर क्यों पूर्व CM ने ऑनलाइन सट्टे पर कटनी और दतिया के राजनेताओं पर साधा निशाना

MP Politics News : एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कटनी और दतिया के राजनेताओं पर सट्टेबाजी पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2024, 6:09 PM IST
digvijay singh

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ऑनलाइन सट्टे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि देशभर में फैले सट्टा बाजार का बिजनेस दुबई से ऑपरेट हो रहा है। इसके साथ ही निशाना साधते हुए उन्होंने कटनी और दतिया के राजनेताओं को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव और डीजीपी एमपी को टैग करते हुए कटनी और दतिया के राजनेताओं की दुबई ट्रिप के बारे में पता लगाने की बात कही है।

बीते दिन पत्रिका की पड़ताल में सच सामने आया था कि मध्यप्रदेश के कटनी और जबलपुर सट्टेबाजी का गढ़ है। जो कि दुबई से ऑपरेट होता है। यहां पर छोटे से लेकर बड़े लोगों ने लोकल नेटवर्क खड़ा कर रखा है। जो कि कोडवर्ड से पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करते हैं। कुछ दिन पहले ही कटनी के सूर्योदय बैंक में फर्जी खातों के पीछे भी सट्टेबाजों का हाथ सामने आया था। लेकिन इस मामले पर पुलिस सरगनाओं को पकड़ने की जगह महज खानापूर्ति ही करती रही।

दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिखे ही साधा निशाना


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बिना किसी का नाम लिखे ही निशाना साध दिया। जिससे मध्यप्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, आईपीएल और क्रिकेट का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि शाम होते ही लोग टीवी और मोबाइलों की स्क्रीनों से चिपक जाते हैं। इस लत इतनी इतनी तेजी से फैल रही है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। बाजार में मौजूद लोग अपने ऑनलाइन एप के जरिए 100 से लेकर 1000 रुपए लगाकर लाखों कमाने का झांसा देते हैं और फिर सट्टा बाजार के दलदल में धकेल देते हैं।


बता दें कि, बीते दिनों कटनी के सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस और एयू स्मल बैंक जैसे कई बैंकों के बोगस अकांउट मिले थे। पुलिस की जांच में पता चला था कि ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों रुपये देश के कई हिस्सों में ट्रांजेक्शन किए गए थे। हालांकि, पुलिस ने इस खुलासे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

Updated on:
27 May 2024, 6:09 PM IST
Published on: