भोपाल

Madhya Pradesh Exit Poll 2019: मध्यप्रदेश में बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 3 सीटें

लोकसभा चुनाव के वोटिंग संपन्न होने के बाद एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।

2 min read
May 19, 2019
exit poll

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग संपन्न हो गया है। मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एक्जिट पोल के नतीजे भी आने लगे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार मध्यप्रदेश में किसे बढ़त मिल रही है। साथ ही बताएंगे कि 2014 चुनाव के नतीजे क्या थे।

मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से 2014 में 27 सीटें बीजेपी जीती थीं और 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गईंं थी। जिसमें छिंदवाड़ा और गुना सीट है। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं। वहीं सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद थे। उनके सीट छोड़ने के बाद 2019 में उनके बेटे लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

बाद में झाबुआ-रतलाम से बीजेपी के सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के बाद यह सीट खाली हो गया था। नवंबर 2015 में हुए उपचुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने जीत हासिल की थी। ऐसे में देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास अब तीन सीटें हैं।

मध्यप्रदेश के एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। एक्सिस माई इंडिया और इंडिया टुडे के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 26-28सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। न्यूज 24 और चाणक्य टुडेद के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी को 27 प्लस सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलती हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक्जिट पोल के अनुसार फिर से केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। ज्यादातर एक्जिट पोल के अऩुसार एनडीए को तीन सौ के पार सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन एक्जिट पोल के अनुसार पार्टी यहां अच्छा करती हुई नहीं दिखाई दे रही है। जबकि राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां की थीं।

Updated on:
19 May 2019 06:57 pm
Published on:
19 May 2019 06:43 pm