भोपाल

किराएदार की पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर रोज ऐसे करने लगा शोषण

मकान मालिक ने घर में अकेला पाकर अशोका गार्डन इलाके में महिला किराएदार से कर दी शर्मनाक हरकत।

2 min read
Oct 06, 2017
rape with lady tenant

भोपाल। एक मकान मालिक ने अशोका गार्डन इलाके में अपने यहां किराए से रह रही महिला के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बना लिये। रोज—रोज मकान मालिक की ज्यादती का शिकार हो रही महिला ने आखिरकार मकान बदल लिया। ताकि उसे इस परेशानी से मुक्ति मिल सके, लेकिन इसके बावजूद उसके पूराने मकान मालिक ने उसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

मकान बदलने के बाद भी लगातार ज्यादती का शिकार हो रही महिला ने आखिरकार तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। इसके बावजूद अब तक मकान मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह है मामला:
जहांगीराबाद निवासी 28 वर्षीय पीड़िता सेमरा में किराए से रहती थी। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार आरोपी मकान मालिक बैजनाथ ने 5 मई 2017 को घर में अकेला पाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी कई महीने तक ज्यादती करता रहा। मजबूरी में उसने पति और बच्चों के साथ मकान खाली कर दिया और जहांगीराबाद में रहने चली गई। आरोपी ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और यहां भी उसे परेशान करने पहुंच जाता। तंग आकर पीड़िता ने बुधवार को अशोका गार्डन थाने में ज्यादती का केस दर्ज कराया। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इधर, आरोपी बोला- हमने तो शादी की थी :
इससे पहले एक अन्य घटना में शासकीय अस्पताल में नर्सिंग की इंटर्नशिप कर रही छात्रा से ज्यादती के आरोपी को कोहेफिजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए बताया है कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी। आष्टा निवासी 20 वर्षीय युवती कुछ दिन पहले तक कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहती थी।

आष्टा थाने में छात्रा ने भोपाल ट्रेवल्स के कंडक्टर रहे उदय मालवीय के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज करवाया था। मामला दर्ज कर आष्टा पुलिस ने केस डायरी कोहेफिजा पुलिस को भेज दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का कहना है कि छात्रा उसके साथ 28 दिन इंदौर में रही। फिर उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में शादी कर ली। शादी की तस्वीरें दोनों परिवारों को दी गईं।

नर्सिंग छात्रा को अगवा कर ज्यादती :
वहीं कुछ दिन पहले एक अन्य मामला सामने आया था, जिसमें मुंबई में मॉडलिंग का काम दिलाने और शादी का झांसा देकर असिस्टेंट डायरेक्टर एक मॉडल के साथ दस महीने तक ज्यादती करता रहा। इस बीच उसने दो बार गर्भपात भी करवाया। 15 दिन तक मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रखा। वायदा करने के बाद भी उसने शादी नहीं की तो युवती ने मिसरोद थाने में ज्यादती का केस दर्ज करवाया।

मूलत: बरेली निवासी 23 वर्षीय युवती भोपाल में मॉडलिंग करती थी। एसआई रजनी चौहान के मुताबिक अगस्त 2016 में एक इवेंट के दौरान उसकी मुलाकात करोंद निवासी मोहित शाह से हुई। आरोपी ने खुद को मुंबई में मॉडलिंग जगत का असिस्टेंट डायरेक्टर बताया था। दोनों में दोस्ती परवान चढ़ी और एक-दूसरे से मिलना और बातचीत भी शुरू हो गई। अक्टूबर 2016 में भोजपुर घुमाने के बहाने आरोपी उसे कार से ले जा रहा था। बंगरसिया पुलिया के पास उसने पहली बार कार में ही ज्यादती की थी।

Published on:
06 Oct 2017 07:00 pm