9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में दो किशोरी समेत चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म, मासूम से अश्लील हरकत

चंद घंटों में हुई घटनाएं, किसी ने धमकी देकर तो किसी ने किराना लेने गई महिला को बनाया अपना शिकार।

3 min read
Google source verification
Rape

भोपाल। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान दो किशोरी समेत चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं ने राजधानी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया।
शाहपुरा निवासी 32 वर्षीय एक महिला बुटीक पर काम करती थी। कुछ समय पहले उसके पति की तबीयत खराब थी, तब शमशेर ने उसकी आर्थिक मदद की थी। शमशेर भी इसी बुटीक पर काम करता है। उसने 29 जून को महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वह एक दिन महिला को रेलवे स्टेशन ले गया, जहां भांजे अली मोहम्मद के हवाले कर दिया, जो उसे लखनऊ ले गया। शमशेर पुलिस हिरासत में पूरा घटनाक्रम इस तरह बताया है।

महिला से दुष्कर्म:
वाहन का इंतजार कर रही एक महिला के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय महिला विदिशा के ग्राम धामनिया में रहती है। वह हॉस्टल में खाना बनाने का करती है। शुक्रवार को फंदा इलाके में किराना लेने गई थी। रात करीब साढ़े आठ गेंदालाल ने उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म किया।

किशोरी से दुष्कर्म :
कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। लहारपुर के पास आसाराम नगर बस्ती में रहने वाली किशोरी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शौच गई थी तभी मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग ने दुष्कर्म किया।

झांसा देकर ज्यादती :
कोलार के हिनौतिया आलम में 15 वर्षीय किशोरी से मोहल्ले में रहने वाले शुभम अहिरवार ने शादी का झांसा देकर ज्यादती की। सुभम 19 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उसके घर में घुस गया था। मामले का खुलासा होने पर शुक्रवार की रात परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।

युवती से छेड़छाड़ :
एमपी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय युवती जोन-1 स्थित एक दुकान पर काम करती थी। दुकान का संचालक राजू युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा, तो उसने पिछले महीने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद राजू ने उसे मिलने के लिए फोन किया। युवती के इनकार करने पर उसे धमकी दी, जिसकी शिकायत युवती ने थाने में की।

मासूम को बंधक बनाया:
नजीराबाद थाना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची का अपहरण और उसे बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। ग्राम पारासोन निवासी बेनी नागर ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद अश्लील हरकत की।

इधर,एपी एक्स. का अटेंडर विशाखापट्टनम से लाता था गांजा :-
क्राइम ब्रांच ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर २१ किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों में एपी एक्सप्रेस के एसी कोच का अटेंडर भी शामिल है, जो विशाखापट्टनम से गांजे की खेप लाता था। गांजा एसी कोच में ही रखा जाता था।

क्राइम ब्रांच एएसपी रश्मि मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अटेंडर अमेठी निवासी राजकुमार वर्मा एपी एक्सप्रेस से गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस शुक्रवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी बीच राजकुमार बैग लेकर ट्रेन से उतरा और हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, जहां उसका इंतजार कर रहे सुभाष जाटव, मन्नू गोरेले को बैग सौंप दिया, तभी पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
बैग २१ किलो गांजा मिला। सुभाष और मन्नू होशंगाबाद निवासी हैं। राजकुमार ने बताया कि वह विशाखापट्टनम के कई गांजा तस्करों से जुड़ा है। यूपी, बिहार, मप्र के तस्करों को खेप देता है। गिरफ्तार आरोपी सुभाष और मन्नू गोरेले शातिर बदमाश हैं।

एएसपी को वाट्सएप पर भेजा भड़काऊ वीडियो, मामला दर्ज -
डीएसबी शाखा में पदस्थ एएसपी विवेक कुमार लाल के वाट्सएप में भड़काऊ वीडियो डालने पर कोहेफिजा पुलिस ने वाट्सएप यूजर्स पर मामला दर्ज किया है। वीडियो में समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस नंबर के आधार पर तलाश में जुटी है।
कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि एएसपी विवेक कुमार लाल ने अपना मोबाइल बेटे को सुधारने दिया था। इसी बीच उनके बेटे ने वाट्सएप नंबर -7415563189 से भेजा गया वीडियो देखा, जिसमें भड़काऊ भाषण था। ऐसे में उन्होंने तुरंत ही इसकी शिकायत की।