संत हिरदाराम नगर बिजली ऑफिस में किसान ने खाया जहर
भोपाल/ संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर बिजली ऑफिस में एक किसान ने जहर खा लिया। किसान की हालत गंभीर बताई जा रहीं है। किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहा था। बिल नहीं जमा करने पर अधिकारियों ने किसान की लाइट काट दी। इसी बात से परेशान हो किसान ने जहर खा लिया। किसान को गंभीर हालत में बैरागढ़ के सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि किसान का 47 हजार का बिल बकाया था।
किसान ने लिखित में बताई अपनी समस्या..
किसान ने एक पेज पर अपनी समस्या लिखी हैं। किसान ने लिखित में बताया कि बिजली विभाग के एक अधिकारी उन्हें परेशान करते है। किसान ने बताया कि वो हर महीने दो हजार रूपए बिल जमा कर रहें थे। लेकिन कुछ दिनों से बिल नहीं आ रहा था तो उन्होंने अधिकारियों से रिडिग लेेने की बात कहीं। और जब बाद में विभाग के द्वारा रिडिग लिया गया तो हजारों में बिल अ गया। किसान ने अधिकारियो से बात की वो हर महीने धीरे धीरे बिल जमा कर देगें। अगर विभाग बिजली न काटे तो।लेकिन अधिकारियों किसान की नहीं सुनी और बिजली काट दी। जिससे फसल सुखने लगी। इस बात से परेशान होकर किसान ने जहर खा लियां