25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या रद्द हो सकते हैं एमपी के 2023 के चुनाव! अरविंद केजरीवाल की मांग पर सामने आया बड़ा अपडेट

अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के चुनाव निरस्त करने की मांग की, वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि ठोस साक्ष्यों के बिना मुमकिन नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
mp chunav

mp chunav - फाइल फोटो (Source-Patrika)

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार देशभर में विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। उनपर SIR सहित कुछ अन्य फैसलों में शेष आयुक्तों की अनसुनी करने सहित अनेक गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमा चलाने की भी मांग की जा रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कई राज्यों में हुए चुनावों को रद्द करने की भी मांग की है। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। हालांकि व्यवहारिक और कानूनी रूप से यह मुमकिन नहीं लगता। देश के वरिष्ठ वकील और कानूनविद कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की मांग को अभी केवल राजनैतिक बयान के रूप में ही देखा जाना चाहिए। किसी राज्य के चुनाव को असाधारण परिस्थिति में ही रद्द किया जा सकता है। सांसद विवेक तन्खा ने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य उपलब्ध हों तो कोर्ट में याचिका दायर करने पर कुछ संभावना बन सकती है पर देश में आज तक ऐसा हुआ नहीं है।

खबर अपडेट की जा रही है…