25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टि्वशा शर्मा केस: क्या सास गिरिबाला सिंह को मिलेगी जमानत ! आज हो सकती है सुनवाई

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह के वकीलों ने अपना तर्क दिया है कि कोई भी सबूत ऐसे नहीं हैं जिनसे आरोप साबित किया जा सके।
2 min read
Google source verification
Twisha Sharma Case

गिरिबाला सिंह, ट्विशा शर्मा (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma death case:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। जिसके बाद क्लीयर होगा कि गिरिबाला को जमानत मिलेगी या अभी जेल में ही रातें काटनी होंगी। जानकारी के लिए बता दें कि पिछली बार सुनवाई टलने के बाद गिरिबाला सिंह के वकील ने अदालत से आज सुनवाई के लिए अनुरोध किया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में सीबीआई ने अभी तक अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है। जिसके चलते आगे की प्रक्रिया में समय लग रहा है।

वकीलों का तर्क, ठोस सबूत नहीं

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील सुरेंद्र सिंह ने पक्ष रखा था कि अभी तक ऐसा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है जिससे साबित किया जा सके कि ट्विशा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इसी आधार पर गिरिबाला सिंह की जमानत की याचिका दायर की गई है। बता दें कि गिरिबाला की जमानत पर सीबीआई ने पेंच फंसाया हुआ है। जमानत की पिछली सुनवाई भी टल गई थी। सीबीआई का कहना था कि केस डायरी  पूरी तैयारी नहीं हो सकी। जांच एजेंसी ने अदालत से अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था।

मां ने रो-रो कर बताई थीं कई बातें

बीते दिनों ट्विशा की मां ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी कोई गलत कदम नहीं उठा सकती है। सास गिरिबाला ने उससे कहा था कि अगर तुम यहां से गई तो कोई तुमसे बात नहीं करेगा। न ही तुम वापस आ पाओगी। आगे उन्होंने कहा कि दूसरी पोस्टमर्टम रिपोर्ट गिरिबाला के क्लासमेट ने की थी इसकी रिपोर्ट में कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पहले ही जैसी है। दोनों पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। एम्स दिल्ली की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मानसिक क्रूरता का आरोप चार्जशीट का मुख्य आधार है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि ट्विशा शर्मा की 12 मई को मौत हुई थी। शव कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में मिला था। पिता और मायके पक्ष की शिकायतों पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। जांच सीबीआइ को सौंपी गई। तब से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह केंद्रीय जेल में बंद हैं।