25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल में, 351 बसों की सेवा का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा की करेंगे शुरुआत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी साथ
less than 1 minute read
Google source verification
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी (फोटो - आईएएनएस)

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद फिर सार्वजनिक बसें लोगों को शहरों से लेकर गांवों तक पहुंचाएगी। 2005 में तत्कालीन सीएम बाबूलाल गौड़ के कार्यकाल में बंद सड़क परिवहन निगम (सपनि) के बाद अब लोगों को 'अपनी बस' मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा की शुरुआत करेंगे। वे भोपाल में भेल दशहरा मैदान से 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भोपाल आ चुके हैं। उन्होंने लालघाटी में स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक पौधा भी रोपा।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम यात्री परिवहन सेवा का सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया था। इसके बाद 1 अप्रेल 2025 को कैबिनेट ने योजना पर मुहर लगा दी। सुगम यात्री परिवहन सेवा की अब प्रदेशवासियों को सौगात मिल रही है। इस पर सरकार का पूरा नियंत्रण रहेगा।

इन बसों का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। इनमें यात्री सुगम, सुरक्षित, मॉडर्न और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं के साथ यात्रा कर सकेंगे। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस कनेक्टविटी मजबूत होगी। प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक इस सेवा का विस्तार होगा।

खबर अपडेट की जा रही है…