25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी को जिताने 2014 में काशी पहुंच गए थे चंद्रशेखर, अब एमपी में मिला बड़ा दायित्व

Chandrashekhar Tiwari : बनारस में प्रशस्त की थी बीजेपी की जीत की राह, भाजपा संगठन को मिली धार, संघ के चंद्रशेखर को संगठन महामंत्री बनाया
2 min read
Google source verification
पीएम नरेंद्र मोदी को जिताने काशी पहुंचे थे चंद्रशेखर तिवारी

पीएम नरेंद्र मोदी को जिताने काशी पहुंचे थे चंद्रशेखर तिवारी- image credit facebook.- mpcpjoshibjp

Chandrashekhar Tiwari : भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक बदलावों की झड़ी लगी है। इसी कड़ी में 24 पूर्णकालिक संगठन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश के लिए संगठन महामंत्री के रूप में चंद्रेशखर को भेजा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को उनके नाम की घोषणा की। शिवप्रकाश को भी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री के तौर पर एमपी संगठन का जिम्मा दिया है। मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री का पद कई माह से खाली था। 31 जनवरी को तत्कालीन महामंत्री हितानंद को आरएसएस ने वापस बुला लिया था। अब उनकी जगह चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी दी गई है। वे मूलत: यूपी के हैं। खास बात यह है कि चंद्रशेखर, सन 2014 में काशी में पीएम नरेंद्र मोदी की जीत की राह प्रशस्त करनेवालों में शुमार हैं। एमपी के संगठन महामंत्री के रूप में अब उन्हें बड़ा दायित्व दिया गया है।

बीजेपी में बदलावों का क्रम जारी है। इसमें मध्यप्रदेश संगठन में भी जबर्दस्त परिवर्तन हो रहे हैं। राज्य के अनेक बीजेपी नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिल रहीं हैं। वहीं अनेक वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश संगठन में अहम दायित्व दिए जा रहे हैं।

अजय जामवाल को संगठन महामंत्री का जिम्मा दिया

भाजपा ने अजय जामवाल को एक और ​दायित्व दिया है। उन्हें महाराष्ट्र का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। अजय जामवाल मप्र के संगठन मंत्री रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह का केंद्र बदल कर भुवनेश्वर भेजा है।

कुछ राज्यों में संगठन महामंत्रियों को यथावत रखा है, कुछ के कार्यभार बदले। इस बदलाव में शिवप्रकाश भी शामिल हैं। उन्हें राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) के तौर पर कुछ राज्यों के क्लस्टर का जिम्मा दिया है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी शिवप्रकाश के जिम्मे एमपी भी रहेगा। उनके पास आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का प्रभार रहेगा। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) के रूप में शिवप्रकाश का केंद्र मुंबई होगा।

चंद्रशेखर को तेलंगाना से मप्र

मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री के रूप में चंद्रशेखर तिवारी को अहम पद दिया गया है। वे पहले राजस्थान में रहे और इसके बाद तेलंगाना से मप्र भेजा गया है।

8 माह बाद मप्र संगठन को मिले महामंत्री

मध्यप्रदेश में 8 माह के बाद नए प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की गई है। यूपी के बांदा के रहने वाले चंद्रशेखर तिवारी को मप्र की यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें लंबा संगठनात्मक अनुभव है। चंद्रशेखर राजस्थान के बाद अभी तेलंगाना में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। खास बात यह है कि वे पहले काशी में भी रह चुके हैं। सन 2014 में काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव संचालन में अहम जिम्मेदारी संभालकर उनकी जीत की राह प्रशस्त कर चुके हैं।

प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री की भूमिका इससे पहले हितानंद संभाल रहे थे। 31 जनवरी को उन्हें आरएसएस के मध्य क्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख बनाया गया था।