भोपाल

सोती हुई बेटी को मारकर ‘बेशकिमती खजाना’ निकालने गया पिता, भोपाल से 3 महीने बाद खेत में मिला कंकाल

Father Killed Daughter : गड़े धन के लालच में आरोपी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की बलि दे दी। सबूत छपाने के लिए इलाके के एक खेत में नाबालिग का शव गड़ा दिया। अंधविश्वास और लालच के इस खेल में हुए रिश्तों के कत्ल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
2 min read
Father Killed Daughter
Father Killed Daughter (गड़े धन के लालच में नाबालिग बेटी की बलि Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले देहात इलाके से अंधविश्वास और लालच की एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार करके रख दिया है। यहां एक कलयुगी पिता ने गड़े हुए धन को पाने के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिले के सूखीसेवनिया थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया गया कि, आरोपी पिता ने गड़े धन को हासिल करने के अंधविश्वास के चलते अपनी नाबालिग बेटी की बलि देने की साजिश रची थी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने दो अन्य साथियों को भी शामिल किया। आरोपियों ने पहले मासूम बेटी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल किया। इसके बाद जब वो बेसुध हो गई तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

सबूत मिटाने के लिए खेत में दफनाया

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के उद्देश्य से बच्ची की लाश को एक खेत में ले जाकर मिट्टी के नीचे गड़ा दिया था। घटना के करीब 3 महीने बाद पुलिस ने दबिश देकर खेत से बच्ची का कंकाल बरामद किया है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

गंजबासौदा से गिरफ्तार किया गया आरोपी पिता

Father Killed Daughter (गड़े धन के लालच में नाबालिग बेटी की बलि Photo Source- SP Bhopal (Rural) X Handle)

हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद जब से पुलिस को आरोपी पिता पर संदेह हुआ, तभी से वो लगातार फरार चल रहा था। पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रैस कर रही थी। विदिशा जिले के गंजबासौदा में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूल किया गुनाह

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अंधविश्वास और गड़े धन के लालच में अपनी बेटी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और खेत से नाबालिग का कंकाल बरामद कर लिया है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न गंभीर और प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल पहुंचा दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। साथ ही, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
16 Jul 2026 12:25 pm
Published on:
16 Jul 2026 12:25 pm