भोपाल

भोपाल कमिश्नर ऑफिस की सीढ़ियों पर पत्नी-बेटे की तस्वीरों की सीने से लगाकर रोने लगा पिता, बोला- 11 दिन से नहीं मिल रहे दोनों

Father missing wife-son search: भोपाल में पत्नी और 4 साल के बेटे की तलाश में एक पिता 10 दिनों से भटक रहा है। पुलिस थानों के चक्कर काटने के बावजूद उसकी FIR तक दर्ज नहीं हुई।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 8:30 AM IST
father missing wife-son search 11 days police did not registered fir
Father missing wife-son search: पत्नी-बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर 11 दिन से भटक रहा साजिद (फोटो सोर्स- Patrika)

Father missing wife-son search:भोपाल में एक पिता दस दिनों से अपनी लापता पत्नी और बेटे की तलाश में थानों के चक्कर काट रहा है और पुलिस है कि उसकी एफआइआर तक दर्ज नहीं कर रही। दरअसल साजिद की पत्नी मजहबी और उसका 4 साल का बेटा हमीदिया अस्पताल गए थे। उसके बाद से दोनों लापता है। साजिद हाथों में पत्नी और बेटे के तस्वीर लिए दस दिनों से सड़कों पर भटक रहा है। वह कभी इस थाने तो कभी उस थाने के चक्कर लगा रहा है। कभी हमीदिया के गलियारों की खाक छानता है तो कभी पुलिस अधिकारियों के दफ्तर पहुंचता है, लेकिन अब तक उसे निराशा ही हाथ लगी है। सोमवार को जब पुलिस कमिश्नर कार्यालय आया तो मुख्य गेट पर ही तस्वीर को सीने से लगाकर बैठ गया और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने नम आंखों से अपनी आपबीती सुनाई।

दो जिलों के बीच भटक रहा पिता

पिता साजिद ने बताया, 9 नवंबर को गौहरगंज थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी निराशा मिली। इसके बाद 10 नवंबर को वह पैदल भोपाल आया और अपने स्तर पर पत्नी-बेटे की तलाश शुरू कर दी। 11 से 14 नवंबर तक लगातार थानों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 15 नवंबर की रात उसने अस्पताल में गुजारी। सोमवार 16 नवंबर को आखिरी उम्मीद लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय आया। यहां गेट पर पत्नी-बेटे की तस्वीरें लेकर रोते हुए एक किनारे बैठ गया। साजिद ने बताया, उसने सात साल की बेटी को नानी के घर छोड़ रखा है।

बेटे के पैर के उपचार के लिए लेकर आई थी मां

रायसेन जिले के गौहरगंज निवासी साजिद (45) ने बताया, उसके बेटे को पैर में परेशानी थी, जिसके इलाज के लिए पत्नी 7 नवंबर को उसे लेकर हमीदिया गई थी। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे। फोन और दूसरी जगहों पर तलाश करने के बाद वह भोपाल आया। उसने बताया, उसने हमीदिया में दोनों को तलाशा। जब वहां से कोई जानकारी नहीं मिली तो कोहेफिजा थाने गया। परंतु वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे यह कहकर भगा दिया कि तुम्हारी सुनवाई गौहरगंज थाने में होगी। उसे यह भी जानकारी नहीं दी गई कि गुमशुदगी की रिपोर्ट कहां और कैसे दर्ज करानी है।

Updated on:
17 Nov 2026, 8:30 AM IST
Published on: