भोपाल

एमपी में ‘फेंगल’ का असर, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, दिखेगा शीतलहर का कहर

Rain Alert In MP : चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का असर मध्यप्रदेश में आज देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के लगभग 7 जिलों में बारिश होने के आसार हैं
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2024, 12:31 PM IST
mp weather

Rain Alert In MP : मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का असर मध्यप्रदेश में आज देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के लगभग 7 जिलों में बारिश(Rain Alert In MP होने के आसार हैं। इन जगहों पर हवा की रफ्तार आम दिनों की तुलना में 3 से 4 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ गई है। वहीं दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच सर्दी ज्यादा सितम ढहाएगी। कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच भी आ सकता है। मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड में शीतलहर का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे में बैतूल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में कहीं-कहीं बदल और बारिश(Rain Alert In MP) की स्थिति बनी हुई है। चक्रवाती तूफान 'फेंगल' के कारण प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से हवा का असर बढ़ा है। 4 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

दिसंबर में बारिश की संभावना 33 फीसदी

दिसंबर में मावठ की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ आने पर हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश सामान्य से नीचे रह सकती है। नमी आने पर कोहरा छाएगा। दिसंबर के आखिरी 12 दिन में सर्दी ज्यादा रतार पकड़ेगी। 1 से 15 जनवरी के बीच मावठ की संभावना बन सकता है। जनवरी में भी कोहरा छाएगा।

दिखेगा शीतलहर का कहर

सर्दी का सितम सहने के लिए तैयार रहें। दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच सर्दी ज्यादा सितम ढहाएगी। कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच भी आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा। इससे शहर शीतलहर की चपेट में रहेगा। कोल्ड वेव के साथ-साथ घना कोहरा भी भी जाएगा। मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड में शीतलहर का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। दतिया में तीव्र शीतलहर भी रह सकती है। दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Updated on:
3 Dec 2024, 12:31 PM IST
Published on: