भोपाल

बड़ी फिल्मों को पछाड़कर Laapataa Ladies ने जीते 10 IIFA अवॉर्ड, एमपी में हुई है शूटिंग

Film Laapataa Ladies won 10 awards at IIFA it was filmed in MP: मध्य प्रदेश के सीहोर में फिल्माई गई फिल्म लापता लेडिज को IIFA में मिले 10 अवॉर्ड.
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 2:51 PM IST
laapataa ladies shooting location in mp

Film Laapataa Ladies won 10 awards at IIFA it was filmed in MP: फिल्म लापता लेडीज का नाम फॉरेन फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुआ था, वहीं अब IIFA में 10 पुरस्कारों से नवाजा गया है। खबर फैलते ही मध्य प्रदेश में लोग खुशी मनाते नजर आए…क्यों कि फिल्म का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा इनके ही घर में फिल्माया गया था।

दरअसल फिल्म लापता लेडीज के ज्यादातर हिस्से को सीहोर के बमूलिया गांव और जिले के आसपास के इलाकों में ही शूट किया गया है। ऐसे में कई स्थानीय कलाकारों को इस फिल्म में अभिनय का मौका मिला। और ऑस्कर की खबर सुनकर वे खुशी से झूम गए। इनके साथ ही गांव के लोग फिल्म के सीन के साथ ही वैनिटी वैन की चर्चा करते नजर आए।

इन 10 कैटेगरी में लापता लेडीज ने जीते अवॉर्ड

1.-बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (Female)- नीतांशी गोयल (Laapataa Ladies)
2.-बेस्ट पिक्चर- लापता लेडीज (Laapataa Ladies)
3.- बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (Male)- रवि किशन (Laapataa Ladies)
4.- बेस्ट डायरेक्शन- किरण राव (Laapataa Ladies)
5.- बेस्ट स्टोरी (Original) इन द पॉप्यूलर कैटेगरी- बिपलब गोस्वामी (Laapataa Ladies)

6.- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर-राम सम्पथ (Laapataa Ladies)
7.- बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे (Laapataa Ladies)

8.- बेस्ट डेब्यू (Female)- प्रतिभा रंता (Laapataa Ladies)
9.- बेस्ट स्क्रीन प्ले- स्नेहा देसाई (Laapataa Ladies)
10.- बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट (Laapataa Ladies)

Updated on:
10 Mar 2025, 2:51 PM IST
Published on: